Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : मोहन सरकार जल्द पूरा करने जा रही अपना चुनावी वादा, अब बेटियों की शादी पर मिलेगी इतनी राशि, जानें
Raj Singh | Sept 29, 2024, 15:22 IST
the sootr
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार बेटियों के लिए बड़ा फैसला लेने जा रही है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना में दी जाने वाली राशि में 45 हजार रुपए की बढ़ोतरी करेगी।
मध्य प्रदेश सरकार अपना चुनावी वादा पूरा करने जा रही है। यह वादा राज्य की बेटियों से जुड़ा है। मोहन सरकार मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना में बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद देती है। अब वह इस राशि को बढ़ाने जा रही है। राज्य सरकार ने यह फैसला इस साल विवाह के मुहूर्त शुरू होने से पहले लिया है।
जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली राशि में 45 हजार रुपए की बढ़ोतरी की है। पहले मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना के तहत बेटियों को 55 हजार रुपए मिलते थे लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दिया जाएगा। अब बेटियों को उनकी शादी पर 1 लाख रुपए मिलेंगे। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कन्या विवाह योजना की राशि बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। अब इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए वित्त विभाग को भेजा जा रहा है। वहां से मंजूरी मिलते ही प्रस्ताव को कैबिनेट के पास भेज दिया जाएगा।
ये भी खबर पढ़िए... DA Hike : राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोहन सरकार दिवाली के पहले बढ़ाएगी 64 फीसदी तक डीए
दरअसल, मोहन सरकार बढ़ी हुई राशि को नए विवाह मुहूर्त यानी 12 नवंबर देवउठनी एकादशी से लागू करने की योजना बना रही है। अगर ऐसा होता है तो बेटियों के साथ-साथ उनके माता-पिता के लिए भी यह बड़ी राहत होगी। सरकार द्वारा कन्या विवाह योजना की राशि बढ़ाने से सरकारी खजाने पर हर साल करीब 283 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 50 हजार बेटियों के विवाह और 5 हजार कन्यादान का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत अभी दी जाने वाली 55 हजार रुपए की राशि के हिसाब से विभाग का बजट 267 करोड़ रुपए रखा गया है। इस बढ़ी हुई राशि के हिसाब से अब इस योजना का बजट कुल 550 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा।
राशि में 45 हजार रुपए की बढ़ोतरी
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कन्या विवाह योजना की राशि बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। अब इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए वित्त विभाग को भेजा जा रहा है। वहां से मंजूरी मिलते ही प्रस्ताव को कैबिनेट के पास भेज दिया जाएगा।
ये भी खबर पढ़िए... DA Hike : राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोहन सरकार दिवाली के पहले बढ़ाएगी 64 फीसदी तक डीए
इस दिन से हो सकते हैं लागू
योजना का कुल बजट 550 करोड़
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By