सीएम मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों को अब दिया छुट्टियों का तोहफा

Ravi Singh | Oct 26, 2024, 20:21 IST
Mohan Yadav
मध्य प्रदेश में इस बार मोहन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली पर खास तोहफा दिया है। यह तोहफा छुट्टियों का है। इस बार सरकार ने दिवाली के दूसरे दिन छुट्टी घोषित की है।

इस बार मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारी दिवाली के त्यौहार के साथ-साथ गोवर्धन पूजा भी बड़े उत्साह के साथ मनाएंगे। इसकी वजह यह है कि इस बार मोहन सरकार ने दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा मनाने के लिए सरकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि एमपी में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चार दिन तक यह त्यौहार मनाया जाएगा।



गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाएं

मध्य प्रदेश में इस बार मोहन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली पर खास तोहफा दिया है। यह तोहफा छुट्टियों का है। इस बार सरकार ने दिवाली के दूसरे दिन छुट्टी घोषित की है। ताकि कर्मचारी परंपरा के अनुसार गोवर्धन पूजा को हर्षोल्लास के साथ मना सकें। सीएम मोहन यादव ने कहा कि दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा भी धूमधाम से मनाई जाए। इसके लिए हमारे सभी सरकारी संस्थानों में गोवर्धन पूजा पर अवकाश घोषित किया गया है।



ये खबर भी पढ़ें...



सरकारी कर्मचारियों को अब 28 अक्टूबर को नहीं इस दिन मिलेगा वेतन



4 दिनों तक मनाया जाएगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, होगी गोवर्धन पूजा





सरकारी कर्मचारियों को बंपर छुट्टियों का तोहफा

इस बार एमपी में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली के त्यौहार पर सीधे पांच दिन की छुट्टी मिल रही है। दिवाली की छुट्टी 31 अक्टूबर को है। सरकार ने दूसरे दिन यानी 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर भी छुट्टी की घोषणा की है। शनिवार और रविवार को छुट्टी है। इस बार एमपी में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली के त्यौहार पर सीधे पांच दिन की छुट्टी मिल रही है। दिवाली की छुट्टी 31 अक्टूबर को है। सरकार ने दूसरे दिन यानी 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर भी छुट्टी की घोषणा की है। शनिवार और रविवार को छुट्टी है। इस तरह एमपी में कर्मचारी 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक दिवाली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मना सकेंगे।



इससे पहले वेतन का तोहफा

राज्य सरकार 28 अक्टूबर को वेतन देने वाली थी। लेकिन मोहन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को 25 अक्टूबर को वेतन दे दिया है। इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। आपको बता दें कि राज्य सरकार पहले 1 नवंबर को वेतन देने वाली थी लेकिन इसे घटाकर 28 अक्टूबर कर दिया गया था।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मोहन यादव
  • सरकारी कर्मचारी
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • दिवाली
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Diwali holiday