MP विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से 8 अगस्त तक, सरकार पेश करेगी सप्लीमेंट्री बजट

Sandeep Kumar | Jun 24, 2025, 19:12 IST
MP Vidhansabha
मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में एक नया बदलाव हो सकता है। पिछले साल विधानसभा की कार्यवाही को ई-विधान से जोड़ने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत, 28 जुलाई से शुरू होने वाले सत्र में विधायकों को टैबलेट दिए जा सकते हैं।

MP News: मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र की अधिसूचना जारी की है। यह सत्र 28 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र में राज्य सरकार पहला सप्लीमेंट्री बजट पेश करेगी। इसे सदन से मंजूरी मिलना तय है।



तीन दिन पहले सीएम मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बीच मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात में सत्र की अंतिम चर्चा हुई। इसके बाद सत्र बुलाने के लिए राज्यपाल से मंजूरी ली गई। 12 दिन के मानसून सत्र में 10 बैठकें होंगी। इस दौरान दो दिन का अवकाश रहेगा।



ये खबर भी पढ़िए... एमपी में जुलाई में पेश होगा मोहन सरकार का पहला सप्लीमेंट्री बजट



विधायकों को टैबलेट मिलने की संभावना

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में एक नया बदलाव हो सकता है। पिछले साल विधानसभा की कार्यवाही को ई-विधान से जोड़ने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत, 28 जुलाई से शुरू होने वाले सत्र में विधायकों को टैबलेट दिए जा सकते हैं। इससे वे सदन में डिजिटल रूप से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।



ये खबर भी पढ़िए... जनहित पर खर्च होगा अनुपूरक बजट फिजूलखर्ची की मनाही



विधायकों को टैबलेट्स के जरिए राज्य सरकार का बजट और अन्य जानकारी मिलेगी। यह जानकारी डिजिटल फार्मेट में उपलब्ध कराई जाएगी। यह कदम विधानसभा की कार्यवाही को आधुनिक बनाने के लिए उठाया गया है। एनआईसी ने इस पर पिछले माह विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष प्रजेंटेशन दिया था।



ये खबर भी पढ़िए... सीएम पेश करते रहे सप्लीमेंट्री बजट और बीजेपी विधायक लगाते रहे जय श्रीराम के नारे



ये खबर भी पढ़िए... एमपी के कॉलेजों में सिलेबस तैयार नहीं, नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई से होना है शुरू



पिछले साल जुलाई में हुआ था मानसून सत्र

पिछले साल एमपी विधानसभा का मानसून सत्र एक जुलाई से शुरू हुआ था। इस सत्र के लिए 19 जुलाई तक का समय तय किया गया था। हालांकि, सत्र समय से पहले समाप्त हो गया था। इस सत्र में कुल 14 बैठकें तय की गई थीं। लोकसभा चुनाव के कारण मार्च 2024 में सरकार का बजट नहीं आ सका था। मानसून सत्र में तीन जुलाई को मोहन सरकार का पूर्ण बजट आया। फरवरी में सरकार ने लेखानुदान पारित कर चार माह का बजट तैयार किया था।



ऐसे रहेगी विधानसभा की कार्यवाही

दिन और तारीखविधानसभा की कार्यवाही
सोमवार, दिनांक 28 जुलाई(1) प्रश्नोत्तर (2) शासकीय कार्य
मंगलवार, दिनांक 29 जुलाई(1) प्रश्नोत्तर (2) शासकीय कार्य
बुधवार, दिनांक 30 जुलाई(1) प्रश्नोत्तर (2) शासकीय कार्य
गुरुवार, दिनांक 31 जुलाई(1) प्रश्नोत्तर (2) शासकीय कार्य
शुक्रवार, दिनांक 1 अगस्त(1) प्रश्नोत्तर (2) शासकीय कार्य (डेढ़ बजे तक) (3) अशासकीय कार्य
शनिवार, दिनांक 2 अगस्तअवकाश
रविवार, दिनांक 3 अगस्तअवकाश
सोमवार, दिनांक 4 अगस्त(1) प्रश्नोत्तर (2) शासकीय कार्य
मंगलवार, दिनांक 5 अगस्त(1) प्रश्नोत्तर (2) शासकीय कार्य
बुधवार, दिनांक 6 अगस्त(1) प्रश्नोत्तर (2) शासकीय कार्य
गुरुवार, दिनांक 7 अगस्त(1) प्रश्नोत्तर (2) शासकीय कार्य
शुक्रवार, दिनांक 8 अगस्त(1) प्रश्नोत्तर (2) शासकीय कार्य (डेढ़ बजे तक) (3) अशासकीय कार्य

thesootr links



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



supplementary budget



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • नरेंद्र सिंह तोमर
  • supplementary budget
  • अनुपूरक बजट
  • मानसून सत्र
  • एमपी विधानसभा
  • मध्य प्रदेश विधानसभा