मोनू भाटिया, जयसिंह जैन की पत्नी और हरीश फतेहचंदानी यशवंत क्लब से बाहर
इंदौर के बहुचर्चित यशवंत क्लब में सालों से चल रही सदस्यता देने का पहला चरण आखिरकार रविवार रात को पूरा हो गया। अंतिम परिणामों के बाद कई बड़े नाम यशवंत क्लब की सदस्यता से बाहर हो गए। इनमें श्रीगुरुसिंघ सभा चुनाव में रिंकू भाटिया की खंडा पैनल को एकतरफा हराने वाले हरपाल उर्फ मोनू सिंह भाटिया, शहर के बड़े लाइजनर जयसिंह जैन की पत्नी टीना जैन, पूर्व विधायक संजय शुक्ला के बेटे सागर शुक्ला और पत्रकार हरीश फतेहचंदानी जैसे नाम शामिल हैं।
यह थी चयन प्रक्रिया
कुल 75 सदस्यों के लिए 50 सदस्यीय बैलेटिंग कमेटी ने वोट दिए और इसमें से सदस्यता के लिए अनिवार्य वोट 33 रखे गए। यानी क्लब की सदस्यता पाने के लिए कम से कम 33 वोट पाना अनिवार्य था, जो 57 सदस्यों ने प्राप्त किए। एक वोट रद्द हुआ। इन सभी 57 को सदस्यता दी जाएगी। बाकी 18 सदस्य बाहर हो गए। बाहर होने में कई बड़े नाम हैं तो अंदर आने वाले भी हाईप्रोफाइल है।
मोनू भाटिया और उनके भाई दोनों बाहर
हाल ही में श्रीगुरुसिंघ सभा चुनाव में रिंकू भाटिया की खंडा पैनल को एकतरफा हराने वाले हरपाल उर्फ मोनू सिंह भाटिया बाहर हो गए हैं। उनका क्लब सदस्य बनने का सपना टूट गया। मोनू को 49 वैध मतों में से केवल 28 वोट ही मिले। इसी तरह उनके भाई गुरमीत सिंह भाटिया को मात्र 25 वोट मिले और दोनों ही बाहर हो गए।
- यह बने YC क्लब के सदस्य
- यह YC क्लब से हुए बाहर
पूर्व विधायक पुत्र, पत्रकार हरीश भी बाहर
इसके साथ ही बाहर होने वालों में पूर्व विधायक संजय शुक्ला के बेटे सागर शुक्ला भी 31 वोट ही पा सके। वह कट ऑफ वोट से दूर रहे। इसके साथ ही पत्रकार हरीश फतेहचंदानी को भी केवल 26 वोट मिले और वह भी सदस्यता से बाहर हो गए।
पुलिस लाइजनर जयसिंह जैन भी अंदर नहीं आ सके
पुलिस अधिकारियों से बहुत ही करीबी संबंध रखने वाले और शराब कारोबारियों के भी करीबी जयसिंह जैन की पत्नी टीना जैन के जरिए क्लब में प्रवेश करने की मंशा पूरी नहीं हुई। उनकी पत्नी को मात्र 22 वोट मिले और वह भी बाहर हो गए। बिल्डर गोपाल गोयल, बिल्डर चुग की पत्नी, भी बाहर हो गए हैं। उधर हाईकोर्ट के अधिवक्ता रविंद्र सिंह छाबड़ा को केवल दो वोट मिले, बताया जा रहा है कि ऐन वक्त पर उन्होंने खुद को विड्रा कर लिया था, लेकिन प्रक्रिया चालू रहने से उनके नाम पर भी वोटिंग हुई और दो वोट गिरे।
डॉ. भरत अग्रवाल को सर्वाधिक वोट
अब अगले चरण में यह होगा
तय प्रस्ताव के अनुसार हर चरण में 25-25 सदस्य बनाए जाने हैं और इस तरह कुल 100 को नई सदस्यता दी जाना है। लेकिन कानूनी प्रक्रिया से अटके बीते 25 सदस्यों को जोड़कर एक साथ 50 सदस्य बनाए जाने थे। कटऑफ वोट पर 57 पहुंच गए, इसलिए इन सभी को सदस्यता दी जाएगी। अब अगले चरण में 25 की जगह केवल 18 को सदस्यता मिलेगी। वेटिंग आवेदकों में भी कई हाई प्रोफाइल है जो अब सदस्यता की दौड़ में रहेंगे। वहीं जो पहले चरण में बाहर हुए 18 सदस्य अब पूरी तरह से क्लब से बाहर हो चुके हैं और इन्हें सदस्यता नहीं मिलेगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक