मुरैना में बीजेपी नेता की दबंगई, ASI को दे डाली वर्दी उतरवाने की धमकी
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बीजेपी नेता की दबंगई का मामला सामने आया है। धार्मिक आयोजन के दौरान अश्लीलता परोसे जाने का विरोध करने पर ASI के साथ धक्का-मुक्की की और उनकी वर्दी की नेम प्लेट तोड़ दी। इसके अलावा, नगर पालिका उपाध्यक्ष पर भी हमला किया गया। नेताजी इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने ASI को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली।
धार्मिक कार्यक्रम में हो रही थी अश्लीलता
नगर पालिका उपाध्यक्ष से भी मारपीट
ASI किशन सिंह जब मौके पर पहुंचे तो बीजेपी नेता जिनेश जैन ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी। उन्होंने न केवल ASI को धक्का दिया, बल्कि उनकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट भी तोड़ दी। यही नहीं, उनका मोबाइल छीनकर फेंक दिया। जिनेश जैन का गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ। उन्होंने अपने गनर और कुछ लोगों के साथ मिलकर नगर पालिका उपाध्यक्ष उमेश जैन से भी मारपीट कर दी।
बीजेपी नेता पर मामला दर्ज
नगर पालिका अध्यक्ष अंजली जैन के पति जिनेश जैन पर अश्लील डांस का आयोजन कराने का आरोप है। ASI और उपाध्यक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने जिनेश जैन, उनके गनर बबलू शर्मा, बुलंद सिंह परिहार समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं बीजेपी नेता ने ASI से धमकी देते हुए कहा कि मैं तेरी नौकरी खा जाऊंगा।
जिनेश जैन ने दी सफाई
बीजेपी नेता जिनेश जैन ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे जबरदस्ती बंद कराने की कोशिश की। जिनेश जैन का आरोप है कि पुलिस प्रशासन उनका सहयोग नहीं कर रहा है और नगर पालिका को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने जिनेश जैन और अन्य आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और एससी-एसटी एक्ट (SC/ST Act) समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। अब देखना होगा कि सत्ता की ताकत कानून से बड़ी साबित होती है या फिर न्याय मिलता है।
यह भी पढ़ेंः हाई प्रोफाइल सोसाइटी में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं, बुजुर्ग ने बच्ची के साथ की गलत हरकत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक