बीजेपी नेता के होटल पर चला सीएम मोहन यादव का बुलडोजर, कार्रवाई से बौखलाए
thesootr Desk | Mar 01, 2025, 13:15 IST
buldozer action mp
मध्य प्रदेश के गुना में बीजेपी नेता के होटल पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई की गई।
मध्य प्रदेश के गुना जिले में प्रशासन ने बीजेपी नेता अमन नाटले (BJP Leader Aman Natle) के होटल पर बुलडोजर चलाया गया। यह होटल इंडस्ट्रियल एरिया (Industrial Area) में बना हुआ था। प्रशासन ने इसे अवैध अतिक्रमण मानते हुए कार्रवाई की है। हालांकि बीजेपी नेता का दावा है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया और कार्रवाई की गई। बता दें अमन नाटले बीजेपी के नगर मंत्री हैं और उनका होटल उस क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहा था।
जिस क्षेत्र बीजेपी नेता का होटल है वहां 35/11 केवी का सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव था। यह सब स्टेशन बिजली की समस्या को हल करने के लिए जरूरी था। बीजेपी नेता का अवैध होटल इस काम में बाध बन रहा था। इसी कारण प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में होटल को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कई बीजेपी नेता मौके पर पहुंचे और कार्रवाई रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने अपनी कार्रवाई पूरी की।
ये खबर भी पढ़ें: बालाघाट को विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम मोहन यादव, दिव्यांगों को बांटेंगे 2.64 करोड़ के उपकरण
ये खबर भी पढ़ें:भोपाल में बुलडोजर कार्रवाई शुरू, पुलिस ने आवाजाही रोकी, कांग्रेस नेता नजरबंद
यह कार्रवाई मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है। हाल ही में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में मध्य प्रदेश में व्यापार को सरल और व्यवस्थित बनाने के लिए एक रोडमैप पेश किया गया था।
गुना के इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली की समस्या को हल करने के लिए सब स्टेशन की स्थापित होना था, लेकिन बीजेपी नेता का होटल इस काम में रुकावट डाल रहा था। सरकार ने इस कदम से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की रुकावट को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बिजली सब स्टेशन में बन रहा था बाधा
ये खबर भी पढ़ें: बालाघाट को विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम मोहन यादव, दिव्यांगों को बांटेंगे 2.64 करोड़ के उपकरण
बीजेपी नेता बोले- नहीं दिया नोटिस
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कदम उठाया गया। बीजेपी नेता अमन नाटले ने इस कार्रवाई (Buldozer Action) पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया था। उनका कहना था कि होटल उनके पिता द्वारा स्थापित किया गया था। वहीं तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा ने बताया कि यह कदम औद्योगिक विकास के लिए उठाया गया था। उन्होंने कहा कि यह जमीन अवैध रूप से होटल के लिए इस्तेमाल हो रही थी।
मोहन सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का उदाहरण
गुना के इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली की समस्या को हल करने के लिए सब स्टेशन की स्थापित होना था, लेकिन बीजेपी नेता का होटल इस काम में रुकावट डाल रहा था। सरकार ने इस कदम से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की रुकावट को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari