मध्य प्रदेश को मिलेंगे 16 IAS अफसर, आईएएस अवॉर्ड की प्रक्रिया शुरू
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) को अगले दो महीनों में 16 नए IAS अफसर मिलने की उम्मीद है। ये अफसर राज्य प्रशासनिक सेवा (State Administrative Service) से होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) ने इन अफसरों को IAS अवॉर्ड देने की प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया है। बता दें यह प्रोसेस विवादों के कारण काफी समय से अटकी हुई है। 15 दिनों के भीतर दिल्ली में प्रस्ताव भेजा जाएगा, जहां एक बैठक में इन अफसरों को IAS अवॉर्ड दिया जाएगा।
साल 2023 के IAS अवॉर्ड पर विवाद
इन अफसरों को मिल सकता है अवार्ड
सामान्य प्रशासन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, राज्य प्रशासनिक सेवा के ये अफसर IAS अवॉर्ड प्राप्त करेंगे।
- एनपी नामदेव
- डॉ. कैलाश बुंदेला
- कमलचंद नागर
- मनोज मालवीय
- जयंत कुमार विजयवत
- नंदा भलावे कुशरे
- अनिल डामोर
- सविता झारिया
- सारिका भूरिया
- कमल सोलंकी
- जितेंद्र सिंह चौहान
- संतोष कुमार टैगोर
- निशा डामर
- राकेश कुशरे
- सैली कनास
- रोहन सक्सेना
- कविता बाटला
- सपना अनुराग जैन
- आशीष कुमार पाठक
- मिनिषा पांडे
- ईला तिवारी
- सपना लोवंशी
- निता राठौर
- शैलेंद्र सिंह सोलंकी
- रानी बासी
- रंजना देवड़ा
- माधवी नागेंद्र
- वर्षा सोलंकी
- प्रियंका गोयल
- अभिषेक दुबे
कुछ अधिकारियों के खिलाफ चल रही जांच
कुछ अफसरों के खिलाफ 2023 में जांच चल रही थी, जैसे एनपी नामदेव, डॉ. कैलाश बुंदेला, जयंत कुमार विजयवत और कमलचंद नागर। यदि दो महीने बाद अवॉर्ड दिए गए, तो ये अफसर 1 जनवरी 2025 से IAS के रूप में मान्यता प्राप्त करेंगे।
यह भी पढ़ें: रिटायर्ड आईएएस अरुण भट्ट के इकलौते बेटे का हार्ट अटैक से निधन, इंदौर में ली अंतिम सांस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक