रिटायर्ड आईएएस अरुण भट्ट के इकलौते बेटे का हार्ट अटैक से निधन, इंदौर में ली अंतिम सांस
Manish Kumar | Apr 02, 2025, 21:46 IST
पूर्व आईएएस अरुण भट्ट के बेटे तन्मय भट्ट का निधन Photograph: (the sootr)
पूर्व आईएएस अरुण भट्ट के बेटे तन्मय भट्ट का इंदौर में हार्ट अटैक से निधन हो गया। 37 वर्षीय तन्मय को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। उनके निधन से प्रशासनिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अरुण भट्ट के इकलौते बेटे तन्मय भट्ट का बुधवार सुबह अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। 37 वर्षीय तन्मय को सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद तत्काल इंदौर स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिजनों और परिचितों में शोक की लहर फैल गई।
तन्मय भट्ट एक यंग एंटरप्रेन्योर थे और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का बिजनेस संभाल रहे थे। वे बेहद मिलनसार और ऊर्जावान शख्स के तौर पर जाने जाते थे। परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, उन्हें पहले से कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं थी, जिससे उनका अचानक निधन सभी के लिए चौंकाने वाला रहा।
यह भी पढ़ें... कथावाचक ने भक्तों से कहा- एक दिन सभी को जाना है, इसी दिन सोते समय आया साइलेंट अटैक
तन्मय भट्ट के पिता अरुण भट्ट, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में OSD (Officer on Special Duty) रह चुके हैं। इसके अलावा वे राज्य प्रशासनिक सेवा के बेहद अनुभवी अधिकारी रहे हैं और कई जिलों में कलेक्टर के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें... इंदौर में एमजी रोड पर अंडरग्राउंड मेट्रो नहीं चाहते नगरीय प्रशासन मंत्री
तन्मय के निधन की खबर फैलते ही प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और जान-पहचान वाले लोग उनके निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। प्रशासनिक सेवा में रहे अरुण भट्ट की प्रतिष्ठा के कारण यह खबर राज्य स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है।
यह भी पढ़ें... देश के साथ मध्य प्रदेश में भी ड्रग्स तस्करी के मामले बढ़े, जानें एमपी का कौन सा स्थान
MP में सरकारी कर्मचारियों को 13 साल बाद मिला महंगाई भत्ता, केंद्र से भी कम
तन्मय संभालते थे ब्यूटी प्रोडक्ट का बिजनेस
यह भी पढ़ें... कथावाचक ने भक्तों से कहा- एक दिन सभी को जाना है, इसी दिन सोते समय आया साइलेंट अटैक
पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे हैं अरुण भट्ट
यह भी पढ़ें... इंदौर में एमजी रोड पर अंडरग्राउंड मेट्रो नहीं चाहते नगरीय प्रशासन मंत्री
परिवार और प्रशासनिक जगत में शोक की लहर
यह भी पढ़ें... देश के साथ मध्य प्रदेश में भी ड्रग्स तस्करी के मामले बढ़े, जानें एमपी का कौन सा स्थान
MP में सरकारी कर्मचारियों को 13 साल बाद मिला महंगाई भत्ता, केंद्र से भी कम
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
By Umeshwari Baghel
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
By Harrison Masih
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
By Jageshwar Prasad
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
By Ramanand Tiwari
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर
By Harrison Masih