संसद में गूंजा यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे का मुद्दा, सांसद आलोक शर्मा ने कही ये बड़ी बात
Vikram Jain | Jul 30, 2024, 17:59 IST
MP Alok Sharma raised the issue Union Carbide toxic waste
भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने संसद में कहा कि मैं यूनियन कार्बाइड की भीषणतम त्रासदी की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। मैंने 2-3 दिसंबर की रात को हुई दुनिया की सबसे भीषणतम त्रासदी को झेला है।
BHOPAL. लोकसभा में मंगलवार को भोपाल में यूनियन कार्बाइड में 40 साल से पडे़ जहरीले कचरे का निष्पादन नहीं होने मामला उठा। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने लोकसभा में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरा का मामला उठाया। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान आलोक शर्मा ने कहा कि केंद्र ने एक साल पहले 126 करोड़ रुपए दिए थे फिर भी कचरे का निष्पादन नहीं हो पाया है।
सांसद आलोक शर्मा ने संसद में कहा कि मैं यूनियन कार्बाइड की भीषणतम त्रासदी की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। मैंने 2-3 दिसंबर की रात को हुई दुनिया की सबसे भीषणतम त्रासदी को झेला है। यह भोपाल ही नहीं देश का महत्वपूर्ण मुद्दा है। 2 दिसंबर 1984 की रात 1 बजे पूरा भोपाल गहरी नींद में सो रहा था और सोते समय अचानक लोगों को खांसी होने लगी और इस घटना में हजारों लोग मौत की आगोश में सो गए थे। उस मौत के मंजर को मैंने अपनी आंखों से देखा है।
आलोक शर्मा ने कहा कि इस त्रासदी को 40 साल हो गए हैं लेकिन आज भी वहां पर मौजूद जहरीला कचरा का निष्पादन नहीं हो पाया है, आज भी वहां कीटनाशक दवाइयां बनाने वाली बहुराष्ट्रीय अमेरिकन कंपनी यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड का 337 मेट्रिक टन कचरा निष्पादन के लिए बचा हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में गठित ओवरसाइड कमेटी ने 126 करोड़ रुपए की धनराशि यूनियन कार्बाइड के कचरे के निष्पादन के लिए मार्च 2023 में उपलब्ध करा दी गई। एक साल से ज्यादा समय बीत गया। लेकिन कचरे का निष्पादन नहीं हो पाया। सांसद शर्मा ने आगे कहा कि मंत्री जी जल्दी यह निर्देश दें कि 126 करोड़ रुपए की धनराशि कचरा निष्पादन के लिए उपलब्ध करा दी गई है तो वहां के कचरे का शीघ्र निष्पादन होना चाहिए।
इधर, मप्र के गैस राहत एवं पुनर्वास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के निष्पादन के लिए टेंडर करके एजेंसी फाइनल कर दी गई है। जिस एजेंसी को इस कचरे को इंदौर के पास डिस्पोजल करना है उसे अगस्त में यह काम करना है। लेकिन, इंदौर में जिस जगह यह कचरा ट्रांसफर होना है वहां के स्थानीय रहवासी विरोध कर रहे हैं।
भोपाल सांसद आलोक शर्मा की आवाज आज दूसरी बार लोक सभा में गूंजी है। इससे पहले सांसद शर्मा बुधवार 24 जुलाई को संसद में भोपाल के बैरसिया रेल लाइन, रेलवे स्टेशन बनाने की मांग उठाई थी। सांसद शर्मा ने बैरसिया वाया गुना-अशोकनगर तक रेल लाइन के सर्वे की मांग की है। साथ ही रेल लाइन को बजट में शामिल किए जाने की बात कही।
यह देश का महत्वपूर्ण मुद्दा
337 मेट्रिक टन कचरा निष्पादन के लिए बचा
नहीं हो पाया कचरे का निष्पादन
एजेंसी फाइनल, अगस्त में होगा निष्पादन
बैरसिया रेल लाइन की मांग कर चुके हैं सांसद शर्मा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari