भोपाल में दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन बोले- दोनों ने फांसी लगाई

Vikram Jain | Aug 30, 2024, 13:38 IST
Share
MP Bhopal couple died under suspicious circumstances
MP Bhopal couple died under suspicious circumstances

भोपाल के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र की बस्ती में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पूछताछ में परिजन ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

BHOPAL. राजधानी भोपाल के टीला जमालपुरा में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोग दोनों को गंभीर हालत में हमीदिया हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पूरा मामला टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र की हरिजन बस्ती का है।

अजय और दामिनी ने की थी लव मैरिज

पुलिस ने बताया कि हरिजन बस्ती में 29 साल का अजय अपनी पत्नी दामिनी के साथ रहता था। अजय और दामिनी ने प्रेम विवाह किया था। पति- पत्नी को बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार की शाम को परिवार वाले पति-पत्नी को बेहोशी की हालत में लेकर हमीदिया अस्पताल आए थे। यहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती की मौत की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि अजय और दामिनी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले में पुलिस ने घर जाकर घटनास्थल का मुआयना किया है। इस दौरान पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होते रहता था। फिलहाल, पुलिस ने पति-पत्नी की संदिग्ध मौत को लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस परिजनों से आगे की पूछताछ करेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • Bhopal crime news
  • भोपाल क्राइम न्यूज
  • पति पत्नी की संदिग्ध मौत
  • संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • पति पत्नी ने की आत्महत्या
  • Husband and wife committed suicide
  • टीला जमालपुरा थाना पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग