मूंग खरीदी की मांग पर भोपाल में किसानों का प्रदर्शन, शहर की रफ्तार थमी

Kaushiki | Jul 29, 2026, 12:09 IST
भोपाल में मूंग की 100% सरकारी खरीदी को लेकर हजारों किसानों ने नर्मदापुरम रोड पर डेरा डाल दिया है। प्रशासन के साथ वार्ता बेनतीजा रही। किसान सीएम हाउस घेराव की तैयारी में हैं। कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम और स्कूल बंद रहे।
1 8 मूंग खरीदी पर एमपी में किसान आंदोलन शुरू
kisan andolan

किसान आंदोलन भोपाल: एमपी के भोपाल में मूंग खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था को लेकर बड़ा किसान आंदोलन शुरू हो गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले करीब दो हजार किसान नर्मदापुरम रोड पर डटे हुए हैं। इस प्रदर्शन के कारण राजधानी की प्रमुख सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। आम लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

2 8 मूंग खरीदी की मांग पर अड़े किसान
Bhopal Kisan Andolan

किसानों की मांग है कि सरकार उनकी पूरी 100% मूंग की फसल को MSP पर खरीदे। उनका कहना है कि अभी खरीद की सीमा तय होने से कई किसानों की फसल बिक नहीं पाती और उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।किसान ई-टोकन व्यवस्था को भी खत्म करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले वाली आसान प्रक्रिया को फिर से लागू किया जाए। 100% सरकारी मूंग खरीदी और ऑनलाइन टोकन सिस्टम हटाने की मांग को लेकर किसान अब भी आंदोलन पर डटे हुए हैं।रातभर चले प्रदर्शन के बाद अब किसानों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की तैयारी शुरू कर दी है।

3 8 ठोस फैसला होने तक जारी रहेगा आंदोलन
Bhopal Kisan Andolan

देर रात किसान प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच एक घंटे लंबी बैठक हुई। प्रशासन ने किसानों से एक हफ्ते का समय मांगा लेकिन किसान नेताओं ने इसे ठुकरा दिया। किसान नेताओं ने साफ किया कि ठोस फैसला होने तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।

4 8 नर्मदापुरम रोड पर लगा लंबा जाम
Bhopal Kisan Andolan

होशंगाबाद रोड, एम्स, बंसल प्लाजा और कटारा हिल्स में ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां 11 मील बायपास से ट्रैफिक डायवर्ट किए जाने से कटारा हिल्स में तीन किमी लंबा जाम लगा। सुरक्षा और असुविधा को देखते हुए नर्मदापुरम रोड के आसपास के कई स्कूलों में छुट्टी कर दी गई।

5 8 राशन-पानी लेकर पहुंचे किसान
Bhopal Kisan Andolan

भोपाल पहुंचे किसान पूरी तैयारी और लंबी लड़ाई के इरादे से साथ में राशन लाए हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सात दिन का खाना और पानी रखकर किसान बीच सड़क पर दाल-बाटी बना रहे हैं। किसानों का कहना है कि वे बिना मांगें पूरी हुए वापस अपने गांव नहीं लौटेंगे।

6 8 बैरिकेडिंग और वाटर कैनन की तैनाती
Bhopal Kisan Andolan

सुरक्षा के लिए पुलिस ने CSIR-AMPRI के पास वाटर कैनन और वज्र वाहन तैनात किए हैं। सड़क पर पुलिस बसें खड़ी करके किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां 11 मील और मंडीदीप सीमा पर बैरिकेडिंग के बावजूद किसान आगे बढ़ते रहे।

7 8 राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा तीसरा पत्र
kisan andolan

सीएम मोहन यादव ने कृषि मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के मुताबिक, केंद्र को एमपी में मूंग खरीदी कोटा बढ़ाने का पत्र भेजा गया है। सरकार ने कुल उत्पादन का 40% (8.06 लाख मीट्रिक टन) मूंग खरीदने की अनुमति मांगी है।

8 8 हाईकोर्ट ने ऑनलाइन खाद व्यवस्था को सही माना
kisan andolan

आंदोलन के बीच जबलपुर हाईकोर्ट ने ऑनलाइन खाद वितरण व्यवस्था पर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने ई-विकास प्रणाली को सही ठहराते हुए जमाखोरी रोकने वाला नीतिगत फैसला बताया। हाईकोर्ट ने साफ किया कि जनहित से जुड़ी इस व्यवस्था में न्यायिक दखल की जरूरत नहीं है।