हेमंत खंडेलवाल की अध्यक्षता में पहली मीटिंग, प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक
भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल की पहली बड़ी संगठनात्मक बैठक सोमवार को भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगी। इस बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। खंडेलवाल इस मौके पर पार्टी की अनुशासनिक सोच और संगठन के प्रति अपनी प्राथमिकताएं सामने रखेंगे।
बीजेपी की बैठक में कौन-कौन होगा शामिल
पहले भाषण में अनुशासन का दिया था संदेश
खंडेलवाल ने प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले भाषण में साफ कर दिया था कि अनुशासन ही संगठन की रीढ़ है। जो पार्टी लाइन से हटेगा, उसे संगठन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि सोमवार को होने वाली इस बैठक में खंडेलवाल इसी दिशा में पार्टी की आगामी रणनीति तय करेंगे।
कौन हैं हेमंत खंडेलवाल?
2 सितंबर 1964 को उत्तरप्रदेश के मथुरा में जन्मे हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) की पार्टी संगठन और RSS में मजबूत पकड़ मानी जाती है। हेमंत खंडेलवाल बैतूल से दूसरी बार विधायक हैं और इससे पहले वे बैतूल से सांसद भी रह चुके हैं।
उनके पिता विजय कुमार खंडेलवाल भी तीन बार बैतूल से सांसद रहे हैं, जिससे उनका राजनीतिक कद और भी मजबूत हो गया है। हेमंत खंडेलवाल की छवि एक निष्ठावान और सच्चे पार्टी कार्यकर्ता की है। वे B.Com और LLB डिग्रीधारी हैं और व्यवसायी भी हैं।
हेमंत खंडेलवाल का राजनीतिक सफर
- 2007 से 2008 तक वे लोक सभा के सदस्य रहे।
- 2010 से 2013 तक उन्होंने बैतूल जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
- 2013 में वे पहली बार चौदहवीं विधान सभा के सदस्य चुने गए और विधान सभा की सदस्य सुविधा समिति के सभापति रहे।
- 2014 से 2018 तक वे भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे और माननीय श्री कुशाभाउ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष के पद पर भी कार्य किया।
- 2023 में वे दूसरी बार विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
MP News | MP BJP | मप्र बीजेपी अध्यक्ष | भोपाल बीजेपी कार्यालय | mp bjp district president