एमपी में साल में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, अब CBSE मॉडल पर होगा काम

Kaushiki | Mar 25, 2025, 10:06 IST
MP Board 10th 12th Exam
मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की एमपी बोर्ड परीक्षा अब साल में दो बार होगी, सप्लीमेंट्री परीक्षा समाप्त, रिजल्ट दोनों परीक्षाओं पर आधारित होगा। पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में होगी और दूसरी परीक्षा जुलाई-अगस्त में।

मध्य प्रदेश में अब शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सीबीएसई (CBSE) की तरह, अब एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा साल में दो बार होगी। यह नई व्यवस्था 2024-25 सत्र से शुरू होगी। पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में होगी और दूसरी परीक्षा जुलाई-अगस्त में होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बदलाव के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल 1965 में अमेंडमेंट कर नोटिफिकेशन जारी की है।



ये खबर भी पढ़ें... MP Board 5th-8th Result : छात्रों के लिए खुशखबरी, जानें कब आएगा 5 वीं-8 वीं बोर्ड रिजल्ट



परीक्षा की नई व्यवस्था

ये खबर भी पढ़ें...MP Board : रिजल्ट समय पर आए, इसलिए कॉपी चेक करने वालों की ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य



परीक्षा में बदलाव

  • द्वितीय परीक्षा (Second Exam) में वही विद्यार्थी शामिल होंगे जिन्होंने पहली परीक्षा दी है।
  • पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) अब खत्म कर दी गई है।
  • अगली कक्षा में अस्थायी प्रवेश (Temporary Admission) की अनुमति दी जाएगी।
  • नंबर सुधारने के लिए भी विद्यार्थी द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
  • प्रायोगिक विषयों (Experimental Subjects) में, विद्यार्थी प्रथम परीक्षा में केवल फेल्ड पार्ट में शामिल हो सकते हैं।
  • यहां पढ़ें पूरी डिटेल 👇...


ये खबर भी पढ़ें...MP Board 2025 Result : खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार, जल्द आ सकता है रिजल्ट



विद्यार्थियों के लिए नई प्रक्रिया

द्वितीय परीक्षा (Second Exam) में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को एप्लीकेशन लेटर भरना अनिवार्य होगा। लेकिन, परीक्षा के समय विषय में कोई बदलाव की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, जिन छात्रों ने पहले परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में एब्सेंट या फेल्ड पाया हो, वे अब द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।



ये खबर भी पढ़ें...MP Board Result 2025 : 10वीं-12वीं परीक्षा के मूल्यांकन में बदलाव, जानें पूरी प्रक्रिया



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • MP Board Exam
  • MP Board 10th and 12th Exam
  • सीबीएसई
  • सीबीएसई परीक्षा
  • एजुकेशन न्यूज
  • MP Board Exam News
  • एमपी स्कूल शिक्षा विभाग
  • 10वीं-12वीं एमपी बोर्ड
  • MP Board 10th 12th