MP Board Result 2025 : 10वीं-12वीं परीक्षा के मूल्यांकन में बदलाव, जानें पूरी प्रक्रिया

Manya Jain | Mar 16, 2025, 18:03 IST
Share
 mp board 10th-12th result update
mp board 10th-12th result update

मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के मूल्यांकन कार्य में बदलाव किए गए हैं। शिक्षकों को अब विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, साथ ही मूल्यांकन में तीन स्तर होंगे।

MP Board Answersheet Evaluation Rule : माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए इवैल्यूएशन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इस बार इवैल्यूएशन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। शिक्षा विभाग ने फैसला लिया है कि इवैल्यूएशन कर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे इवैल्यूएशन में अधिक पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखें।

तीन स्तर पर होगा इवैल्यूएशन

इस बार इवैल्यूएशन कार्य में तीन स्तर होंगे। जिसमें मुख्य परीक्षक, उप मुख्य परीक्षक और सामान्य परीक्षक शामिल रहेंगे। इन तीन स्तरों पर काम करने से इवैल्यूएशन अधिक स्पष्ट और सटीक होगा। इसके अलावा, इवैल्यूएशन कर्ताओं को सही दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि हर विद्यार्थी का सही इवैल्यूएशन हो सके।

एक ही उत्तर का होगा इवैल्यूएशन

अगर किसी विद्यार्थी ने एक ही प्रश्न के उत्तर को कई बार लिखा है, तो परीक्षा इवैल्यूएशन कर्ता अपने विवेक से एक ही उत्तर का इवैल्यूएशन करेंगे और केवल एक ही उत्तर के अंक गिनेंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्रों को केवल सही और सटीक उत्तर का अंक मिले।

यह खबर भी पढ़ें...MP School Punishment Rule : स्कूलों में शारीरिक सजा पर रोक, सख्त कार्रवाई का आदेश

आंसर कॉपी का पुनः परीक्षण

परीक्षक द्वारा आंसर कॉपी का इवैल्यूएशन करने के बाद, उप मुख्य परीक्षक उन आंसर कॉपी का पुनः परीक्षण करेंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कहीं कोई त्रुटि न हो और हर उत्तर का सही इवैल्यूएशन किया जाए। अगर इवैल्यूएशन में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

इवैल्यूएशन में गलती पर कार्रवाई

अगर इवैल्यूएशन कर्ता द्वारा औसत या गलत इवैल्यूएशन किया गया, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, परीक्षक द्वारा ऑनलाइन अंक भरने में कोई गलती पाई जाती है, तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें... MP Board Exam Tips : इंग्लिश में लाने हैं पूरे मार्क्स, टॉपर की कॉपी देख लगाएं लिखने का आईडिया

90 लाख आंसर कॉपी होंगी चेक

इवैल्यूएशन कार्य के लिए लगभग 40,000 शिक्षकों को तैनात किया गया है। मध्य प्रदेश में करीब 17 लाख विद्यार्थियों की लगभग 90 लाख आंसर कॉपी का इवैल्यूएशन किया जाएगा। इस प्रक्रिया में शिक्षक प्रत्येक दिन 30 से 45 आंसर कॉपी का इवैल्यूएशन करेंगे, जिससे परीक्षा परिणाम की जल्दी घोषणा की जा सके।

आंसर कॉपी की संख्या

शिक्षकों को उत्तरपुस्तिकाएं वितरित करने से पहले उप मुख्य परीक्षकों द्वारा उनका भौतिक सत्यापन करना अनिवार्य है। अगर आंसर कॉपी की संख्या में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो इसकी जानकारी मंडल मुख्यालय को दी जाएगी।

धीरे हो रहा इवैल्यूएशन कार्य

इवैल्यूएशन कार्य होली के कारण थोड़ी धीमी गति से चल रहा है। हालांकि, इस समय में भी शिक्षकों द्वारा इवैल्यूएशन कार्य सुचारू रूप से चलाने का प्रयास किया जा रहा है। भोपाल जिले के शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने भी इस बात की पुष्टि की है।

यह खबर भी पढ़ें... MP Board Exams Tips: इस तरह से लिखे अपना केमिस्ट्री का पेपर, आएंगे पूरे नंबर

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • MP Board
  • Answer Sheet
  • evaluation process
  • 10th-12th MP Board
  • mp board 12th exam
  • MP Board 10th 12th Class Result
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग