MP Board : रिजल्ट समय पर आए, इसलिए कॉपी चेक करने वालों की ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य

Kaushiki | Published:
Share
mp board exam result
mp board exam result

MPSHSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के आंसर शीट्स के मूल्यांकन में सख्ती बरतने का फैसला लिया है। अब मूल्यांकनकर्ताओं की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाएगी ताकि समय पर रिजल्ट आ सके।

MP Board Result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPSHSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं (answer sheets) के इवैल्यूएशन में सख्ती बरतने के लिए एक नया कदम उठाया है। 24 मार्च से सभी मूल्यांकनकर्ताओं (appraisers) की ऑनलाइन उपस्थिति पंजीकरण व्यवस्था (Online Attendance Registration System) लागू कर दी गई है। इस कदम का उद्देश्य इवैल्यूएशन प्रोसेस में पारदर्शिता और समय पर रिजल्ट सुनिश्चित करना है।

ये खबर भी पढ़ें...Board Exam Tips: ऐसे लिखें अपना गणित का पेपर, मिलेंगे फुल मार्क्स

ऑनलाइन अटेंडेंस रजिस्ट्रेशन का तरीका

मध्य प्रदेश बोर्ड ने यह व्यवस्था लागू करने के लिए एक नया सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इस सॉफ्टवेयर के जरिए मूल्यांकनकर्ताओं (appraisers) को अपनी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। यह प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू होगी और इसमें मूल्यांकनकर्ता अपनी उपस्थिति को रजिस्टर करने के बाद हर दिन कितनी आंसर शीट्स का इवैल्यूएशन किया, इसका भी डेटा दर्ज करेंगे। सिस्टम में यह व्यवस्था की गई है कि यदि कोई मूल्यांकनकर्ता अपनी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज नहीं करता है, तो उसे अनुपस्थित (absent) माना जाएगा। इसके लिए कोऑर्डिनेटर केंद्रों को हर मूल्यांकनकर्ता के लिए एक कंप्यूटर सिस्टम और ऑपरेटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें...Exam Tips: 15 मिनट के इस गोल्डन टाइम को बनाएं अपनी एग्जाम स्ट्रेटेजी का हिस्सा

मूल्यांकन कार्य की समयसीमा

मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 90 लाख आंसर शीट्स के इवैल्यूएशन के लिए 40 हजार शिक्षकों को नियुक्त किया है। मूल्यांकन कार्य को तीन चरणों में बांटा गया है। पहले चरण का कार्य 24 मार्च से शुरू हो चुका है, दूसरा चरण 31 मार्च से और तीसरा चरण अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होगा। इसके बाद अप्रैल के अंत तक मूल्यांकन पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें...Competitive Exam Tips : स्मार्ट टिप्स अपनाएं, लैंग्वेज सब्जेक्ट में हाई स्कोर लाएं

सख्त कदम उठाए जाएंगे

इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मूल्यांकन में कोई भी देरी न हो और परिणाम समय पर घोषित किया जा सके। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि मूल्यांकनकर्ताओं की ऑनलाइन उपस्थिति को ट्रैक करने के साथ-साथ उन पर हर दिन कम से कम 30 आंसर शीट्स के इवैल्यूएशन करने का दबाव डाला जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... MP Board Exam Tips : नहीं याद होती हिस्ट्री, तो STORY METHOD का करें इस्तेमाल

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा
  • एजुकेशन न्यूज
  • mp board result
  • board Result
  • MP Board Result Check
  • Madhya Pradesh Board result
  • 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर