आज सीएम मोहन यादव जारी करेंगे एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसा रहेगा पटवारी और सिंघार का शेड्यूल
सीएम मोहन यादव का दौरा: आज (15 अप्रैल) एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे नतीजे जारी करेंगे। इसके बाद सीएम स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आइए जानें सीएम के आज के कार्यक्रम...
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करने के बाद सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)दोपहर 12 बजे ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे जनजातीय कार्य विभाग की मीटिंग होगी। शाम 4 बजे सीएम नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम में पहुंचेंगे। ये कार्यक्रम भोपाल के प्रसिद्ध रविंद्र भवन में आयोजित होगा।
रिजल्ट से जुड़ी खास बातें
आज मध्यप्रदेश के लाखों छात्रों के लिए बहुत बड़ा दिन है। इस साल लगभग 16 लाख छात्र अपनी किस्मत का फैसला देखेंगे। 10वीं क्लास के करीब 9.07 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।
वहीं 12वीं क्लास में लगभग 7 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चली थीं। पूरे प्रदेश में कुल तीन हजार 8 सौ 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। ऐसे में अब छात्रों को उनके रिजल्ट का इंतजार है।
कांग्रेस बैठक में शामिल होंगे जीतू
कांग्रेस दफ्तर में आज से तीन दिवसीय बैठकें शुरू होंगी। इसमें सभी जिला अध्यक्षों के कामकाज की कड़ी समीक्षा होगी। कांग्रेस अब परफॉर्म करो या बाहर जाओ की नीति अपनाएगी। खराब काम करने वाले जिला अध्यक्षों को हटाया जा सकता है।
हर 3 महीने में संगठन के कामकाज की जांच होगी। आने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए पार्टी तैयारी कर रही है। इसके बाद 17 अप्रैल को ब्लॉक अध्यक्षों का बड़ा सम्मेलन भी होगा। एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी इन बैठकों में मौजूद रहेंगे।
गुना जाएंगे उमंग सिंघार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज (15 अप्रैल) को गुना दौरे पर रहेंगे। उनके दिन की शुरुआत सुबह 10:00 बजे इंदौर से होगी। दोपहर 1:00 बजे वे गुना जिले के राघौगढ़ तहसील के ग्राम भूकनी पहुंचेंगे।
यहां वे आदिवासी समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे वे गुना से भोपाल के लिए रवाना होंगे। वे शाम 6:00 बजे भोपाल पहुंच जाएंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
MP Board Result 2026: द सूत्र पर सबसे पहले देखें 10वीं-12वीं के रिजल्ट
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
News Strike: राजेंद्र भारती पर फैसले से पहले बीजेपी में बढ़ा नरोत्तम मिश्रा का दबदबा?