MP बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि 8 जून तक बढ़ाई, जल्द करें आवेदन
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा के आवेदन फॉर्म की अंतिम तिथि 8 जून 2025 तक बढ़ा दी है। यह बदलाव उन विद्यार्थियों के लिए राहत लेकर आया है जो मेन एग्जाम में एक या अधिक विषयों में असफल रहे हैं और अब दूसरी बार परीक्षा देना चाहते हैं। मुख्य परीक्षा में असफल छात्र अब इस तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... NCTE ने रद्द की 380 कॉलेजों की मान्यता , मध्य प्रदेश ये बड़े कॉलेज भी लिस्ट में शामिल
फॉर्म भरने की नई अंतिम तिथि
द्वितीय परीक्षा की तिथियां
- 10वीं की द्वितीय परीक्षा: 17 जून से 26 जून 2025 तक
- 12वीं की द्वितीय परीक्षा: 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी
ये खबर भी पढ़ें... CISCO Virtual Internship लाइव मेंटरशिप और इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स पर काम का मौका
बोर्ड के निर्देश
मध्य प्रदेश बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पहले जारी सभी निर्देश यथावत लागू रहेंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय तक आवेदन न छोड़ें ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
बोर्ड का यह निर्णय उन छात्रों को अतिरिक्त मौका देने के उद्देश्य से लिया गया है, जो किसी कारण से मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो सके। इस पहल से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे शिक्षा की मेनस्ट्रीम में बने रहेंगे।
ये खबर भी पढ़ें... भारतीय छात्रों के लिए यूके में पढ़ाई का मौका, OCSI Scholarship 2025 में करें आवेदन
छात्रों के लिए निर्देश
- फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 8 जून 2025 रात 12 बजे तक
- फॉर्म भरने का माध्यम: www.mponline.gov.in
- अधिक जानकारी के लिए अपने स्कूल से संपर्क करें या ऑफिसियल पोर्टल देखें।
- परीक्षा प्रारंभ तिथि- 17 जून 2025
- 10वीं परीक्षा समाप्ति- 26 जून 2025
- 12वीं परीक्षा समाप्ति- 5 जुलाई 2025
ये खबर भी पढ़ें... भारत सरकार के साथ काम करने का गोल्डन चांस, MeitY Technical Internship में करें आवेदन
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬
👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश बोर्ड एग्जाम | मध्य प्रदेश बोर्ड का नया आदेश | Madhya Pradesh Board of Secondary Education | 10वीं और 12वीं की परीक्षा | 10वीं और 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षा | मध्यप्रदेश न्यूज | मध्यप्रदेश | MP News | Madhya Pradesh | 10th 12th board | 10th-12th Supplementary Exam