MP बोर्ड 10वीं की परीक्षा आज से , एग्जाम से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइंस

Raj Singh | Feb 27, 2025, 08:18 IST
mp board exam
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे एडमिट कार्ड, स्कूल आईडी कार्ड लाना जरूरी है। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर जैसे डिवाइस पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा आज से, यानी 27 फरवरी से शुरू हो रही है। यह परीक्षा हिंदी विषय के पेपर से शुरू होगी। इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को कुछ जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। इन गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।



परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे छात्र

एडमिट कार्ड की अहमियत

एमपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) बेहद जरूरी है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी छात्र को परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए, सभी छात्रों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना चाहिए। इसके साथ ही छात्रों को स्कूल आईडी कार्ड भी अपने साथ रखना अनिवार्य होगा।



परीक्षा केंद्र पर जरूरी डॉक्यूमेंट

खबर ये भी पढ़ें... एमपी बोर्ड: 10वीं-12वीं की परीक्षा में बदलाव, अब दो मुख्य परीक्षाओं से बनेगा फाइनल रिजल्ट



इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह से रोक

परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (Electronic Devices) लाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे गैजेट्स पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। छात्रों को इन गैजेट्स को परीक्षा केंद्र से बाहर ही रखना होगा।



खबर ये भी पढ़ें... एमपी बोर्ड बदला टाइम टेबिल, जानें कब होंगे हाई स्कूल-हायर सेकंडरी परीक्षा के पेपर



परीक्षा की समयावधि और शिफ्ट

परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी। छात्रों को समय का सही उपयोग करना होगा, ताकि वे अपनी पूरी क्षमता से परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • MP
  • MP Board
  • माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • MP बोर्ड
  • हिंदी न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • एमपी हिंदी न्यूज