आ गया MP Board Second Exam Result 2026, जानें कैसे करें चेक

Kaushiki | Jun 12, 2026, 11:15 IST
mp board second exam result 2026
MP Board 10वीं और 12वीं की दूसरी परीक्षा का रिजल्ट आज (12 जून) जारी हो गया है। छात्र mpbse.mponline.gov.in पर रिजल्ट देख सकेंगे। कैसे करें चेक, जानें

समझें क्या है पूरा मामला

  • 10वीं-12वीं सेकंड एग्जाम का रिजल्ट हुआ तय
  • लाखों छात्रों को आज मिलेगा बड़ा अपडेट
  • mpbse.mponline.gov.in पर चेक करें अपना रिजल्ट

आ गया 10वीं 12वीं सेकंड एग्जाम रिजल्ट

MP Board Second Exam Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट आज (12 जून) जारी हौ गया है। ये 10वीं और 12वीं की दूसरी परीक्षा का रिजल्ट है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए हुई थी जो पहली परीक्षा में पास नहीं हो सके। रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी होगा।



छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। मध्य प्रदेश में लाखों छात्र इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि, पहली बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को आया था। जो छात्र उस परीक्षा में सफल नहीं हुए, उनके लिए दूसरा मौका दिया गया।



naidunia_image


रिजल्ट कैसे चेक करें

  • रिजल्ट चेक करने का तरीका बहुत आसान है।
  • सबसे पहले mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट खोलें।
  • वहां रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर डालें।
  • दोनों जानकारी एडमिट कार्ड पर मौजूद होती है।
  • जानकारी डालने के बाद सबमिट बटन दबाएं।
  • स्क्रीन पर मार्कशीट खुल जाएगी।
  • इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।
  • mpbse.mponline.gov.in, mpresults.nic.in, mpbse.nic.in

मार्कशीट में क्या जरूर देखें

रिजल्ट देखने के बाद हर डिटेल ध्यान से चेक करें। सबसे पहले अपना नाम और जन्मतिथि देखें। इसके बाद सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स जरूर जांचें। रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर भी मिलाएं।



अगर कोई गलती दिखे तो स्कूल से तुरंत संपर्क करें। बोर्ड के नियमों के मुताबिक, पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 30 नंबर जरूरी हैं। पहले यह सीमा 33 अंक थी, जिसे बदल दिया गया है। यह बदलाव दोनों कक्षाओं पर लागू है।



रिजल्ट के बाद आगे क्या होगा

जो छात्र इस परीक्षा में भी नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए रिवैल्युएशन का विकल्प रहेगा। ये प्रक्रिया रिजल्ट (10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम)के बाद जून-जुलाई में शुरू हो सकती है। इसके लिए तय फीस जमा करनी होगी। पूरी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर बाद में आएगी।



12वीं पास छात्र अब कॉलेज में दाखिले की तैयारी कर सकते हैं। वहीं 10वीं पास छात्र 11वीं में विषय चुनने का काम शुरू कर सकते हैं। ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट के 15 से 20 दिन बाद स्कूलों को भेजी जाती है।



ये खबरें भी पढ़ें...



MP Board Results 2026: शिक्षकों की कमी ने बिगाड़ा छात्रों का रिजल्ट, जानें कैसे



MP Board Result 2026 जारी, 10वीं में प्रतिभा, 12वीं में श्लोक और खुशी ने मारी बाजी, देखें टॉपर लिस्ट



MP Board New Admission Policy जारी, स्ट्रक्चर में बदलाव के बाद जानें कितनी बढ़ी फीस



MP Board: कम नंबर आए या फेल? घबराएं नहीं, आ लौट चलें योजना देगी दूसरा मौका



Tags:
  • सप्लीमेंट्री एग्जाम
  • mp board result
  • 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम
  • MPBSE
  • MP Board Result 2026
  • MP Board Results