MP Board Result 2026 जारी, 10वीं में प्रतिभा, 12वीं में श्लोक और खुशी ने मारी बाजी, देखें टॉपर लिस्ट

Manya Jain | Apr 15, 2026, 11:29 IST
Share
MP BOARD RESULT 2026 COMPARISON
MP BOARD RESULT 2026 COMPARISON

MP Board ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस बार नतीजे पिछले साल से 3 हफ्ते पहले जारी हुए हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी है।

एमपी बोर्ड ने रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल कुल 73.42 फीसदी छात्र पास हुए हैं। पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने प्रदेश में 10वीं टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं।

भोपाल की खुशी राय ने कॉमर्स में प्रदेश में पहला स्थान पाया है। चांदनी विश्वकर्मा ने भी मेरिट में टॉप किया है। साइंस स्ट्रीम में सीहोर के श्लोक प्रजापति ने बाजी मारी। श्लोक ने विज्ञान विषय में पूरे प्रदेश में टॉप किया। एमपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी और मार्च में हुई थीं। करीब 16 लाख छात्रों ने इस बार परीक्षा दी थी। नियमित छात्रों का प्रदर्शन इस साल काफी बेहतर रहा है।

10 वीं 12वीं का पासिंग परसेंटेज

  • इस साल 10 वीं का परसेंटेज- 73.42
  • इस साल 12 वीं का पासिंग परसेंटेज 76.01 है

इन वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक

mpbse.nic.in

mpbse.mponline.gov.in

mpresults.nic.in

12वीं में भोपाल की खुशी और चांदनी टॉपर

एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अब सबके सामने आ गया है। भोपाल की खुशी राय ने प्रदेश में पहला स्थान पाया है। चांदनी विश्वकर्मा ने भी मेरिट में टॉप किया है। दोनों छात्राओं ने 500 में से 494 अंक हासिल किए। जिलों की रैंकिंग में झाबुआ नंबर वन पर रहा।

Mp Board Result:लक्ष्य साफ, मेहनत दमदार, 8 घंटे की पढ़ाई से 12वीं में खुशी  राय बनी स्टेट टॉपर, रच दिया इतिहास - Mp Board Result: Clear Goal, Tireless  Effort—studying For 8 Hours
Mp Board Result:लक्ष्य साफ, मेहनत दमदार, 8 घंटे की पढ़ाई से 12वीं में खुशी राय बनी स्टेट टॉपर, रच दिया इतिहास - Mp Board Result: Clear Goal, Tireless Effort—studying For 8 Hours




अनूपपुर जिले को दूसरा स्थान मिला है। साइंस स्ट्रीम में सीहोर के श्लोक प्रजापति ने बाजी मारी। श्लोक ने विज्ञान विषय में पूरे प्रदेश में टॉप किया। सभी सफल छात्रों को सोशल मीडिया पर बधाई मिल रही है।

12वीं स्ट्रीम वाइज देखें रिजल्ट

समूह (Stream)टॉपर का नामस्कूल का नामअंक
विज्ञान-गणितश्लोक प्रजापतिनूतन बाल विद्या मंदिर, सीहोर493
वाणिज्य (Commerce)चांदनी विश्वकर्मागुरुदेव शिक्षा केंद्र, नीलबड़, भोपाल494
खुशीशासकीय सुभाष उत्कृष्ट उमावि, भोपाल494
कृषि (Agriculture)तुलसी राजावतशाउमा उत्कृष्ट स्कूल नंबर-1, शिवपुरी493
चंचल कुशवाहइंडियन पब्लिक उमावि, झींगुरा, शिवपुरी493
जीव विज्ञान (Biology)तन्वी कुमावततीरथबाई कलां चंद्र उमावि, इंदौर492
कला (Arts)श्रुति तोमरद्रोण अकादमी, मुरैना489
आकाश अहिरवारशासकीय महाराजा उ.मा. उत्कृष्ट स्कूल, छतरपुर489
ललित कला एवं गृह विज्ञानशाइस्ताह कुरैशीशासकीय कन्या उमावि, नौगांव, छतरपुर485

पन्ना की प्रतिभा रहीं 10वीं टॉपर

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित हो चुका है। इस साल कुल 73.42 फीसदी छात्र पास हुए हैं। पन्ना की प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 499 नंबर हासिल किए हैं। इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

whatsapp-image-2026-04-15-at-115203-am_1776234465-713634
whatsapp-image-2026-04-15-at-115203-am_1776234465-713634


10वीं टॉपर लिस्ट

स्थानछात्र/छात्रा का नामजिला/स्कूलअंक (500 में से)
प्रथम (1st)प्रतिभा सिंह सोलंकीसरस्वती ज्ञान मंदिर, पन्ना499
सातवां (7th)सुचिता मिश्राजबेरा, दमोह493
आठवां (8th)संस्कार पटेलमॉडल स्कूल, दमोह492
आठवां (8th)शुभम पटेलहिंडोरिया, दमोह492
नवां (9th)ओजल जैननव जागृति स्कूल, दमोह491
दसवां (10th)सौरभ अहिरवालदमोह490

MP बोर्ड रिजल्ट 2026 में बड़े शहरों का परफॉरमेंस

शहरपास प्रतिशत (%)प्रदर्शन की स्थिति
उज्जैन75.18%इन शहरों में सबसे बेहतर, लेकिन टॉप-10 से बाहर
जबलपुर73.86%मध्यम प्रदर्शन, टॉप-10 में जगह नहीं
इंदौर67.56%राजधानी से बेहतर, लेकिन टॉप जिलों से काफी पीछे
भोपाल64.20%टॉप-10 से काफी बाहर, औसत से कम प्रदर्शन
ग्वालियर60.87%कमजोर प्रदर्शन, निचले जिलों में शामिल

टॉप-10 जिलों की लिस्ट

रैंकजिलापास प्रतिशत (%)
1अनूपपुर93.85%
2आलीराजपुर92.14%
3नरसिंहपुर91.21%
4मंडला89.85%
5झाबुआ87.83%
6बालाघाट87.18%
7बड़वानी85.26%
8सीहोर84.90%
9डिंडौरी83.80%
10नीमच83.40%

लड़कियों फिर रहीं अव्वल

एमपी बोर्ड 12वीं के नतीजे आ चुके हैं। इस साल सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा। यहां के 76.80 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट केवल 68.64 फीसदी रहा।

सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ दिया। यह शिक्षा विभाग के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है। इस साल कुल 76.01 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 72.39 दर्ज किया गया है। वहीं 79.41 फीसदी लड़कियां परीक्षा में पास हुई हैं। लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मार ली है।

सरकारी ने प्राइवेट स्कूलों को छोड़ा पीछे

एमपी बोर्ड 10वीं के नतीजों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ दिया है। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट आठ फीसदी बेहतर रहा है। यहाँ के 76.80 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। वहीं प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 68.64 रहा। पूरे प्रदेश का कुल रिजल्ट 73.42 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस बार लड़कियों ने परीक्षा में बहुत शानदार प्रदर्शन किया।



इस साल बोर्ड परीक्षा में बेटियों ने कमाल कर दिया है। छात्राओं का पास प्रतिशत 79.41% रहा है। वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 72.39% ही रहा। सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन प्राइवेट से बहुत बेहतर है। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 80.43% दर्ज किया गया है। प्राइवेट स्कूलों का परिणाम 69.67% पर सिमट गया। मेरिट लिस्ट में भी लड़कियों का ही बोलबाला रहा। लिस्ट में 158 छात्राओं ने अपनी जगह बनाई है। जबकि केवल 63 छात्र ही मेरिट में आ पाए।

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट विश्लेषण 2025

पिछले वर्ष कक्षा 10वीं में लड़कियों का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा था। जहां लड़कों ने मेहनत की,वहीं छात्राओं ने सफलता की नई ऊंचाइयां छुईं।

उत्तीर्ण प्रतिशत का अंतर

वर्ष 2025 में हाई स्कूल (10वीं) का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत76.22%रहा था। यदि हम लिंग के आधार पर तुलना करें,तो लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से काफी अधिक था:

  • लड़कियों का पास प्रतिशत:79.27%
  • लड़कों का पास प्रतिशत:73.21%

मेरिट सूची में छात्राओं का वर्चस्व

केवल पास प्रतिशत ही नहीं,बल्कि टॉपर्स की सूची में भी लड़कियों का बोलबाला रहा। 2025 की मेरिट सूची के टॉप-5 स्थानों में 11 छात्रों में से8 लड़कियांशामिल थीं,जो महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के प्रति उनके बढ़ते रुझान को दर्शाता है।

12वीं बोर्ड परिणाम 2025 के आंकड़े (Statistics of Class 12th Results)

कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) में भी कहानी कुछ अलग नहीं थी। यहां भी छात्राओं ने अपनी सफलता का परचम लहराया।

सफलता की दर (Success Rate)

कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत74.48%दर्ज किया गया था। यहां भी लड़कियों ने बाजी मारी:

  • छात्राओं का पास प्रतिशत:77.55%
  • छात्रों का पास प्रतिशत:71.37%

मेरिट लिस्ट का विवरण

उच्च माध्यमिक परीक्षा की मेरिट सूची में कुल 159 स्थानों में से अकेले89 स्थान लड़कियों नेहासिल किए थे। विज्ञान,वाणिज्य और कला संकायों में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में अधिक अंक प्राप्त कर अपनी योग्यता सिद्ध की थी।

पिछले वर्ष के परिणाम की संक्षिप्त तालिका (Quick Comparison Table)

छात्रों की सुविधा के लिए यहां पिछले वर्ष के विस्तृत आंकड़े दिए गए हैं:

विवरण (Description)कक्षा 10वीं (Class 10th)कक्षा 12वीं (Class 12th)
कुल उत्तीर्ण (%)76.22%74.48%
पंजीकृत छात्र4,08,8843,00,341
पास हुए छात्र2,96,9442,13,594
छात्र पास प्रतिशत73.21%71.37%
पंजीकृत छात्राएं4,01,1353,04,061
पास हुई छात्राएं3,16,4702,35,213
छात्राएं पास प्रतिशत79.27%77.55%

अपना एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र इन सरल स्टेप्स का पालन करके अपनी मार्कशीट देख सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइटmpresults.nic.inयाmpbse.nic.inपर जाएं।
  • अपनारोल नंबर (Roll Number)औरएप्लिकेशन नंबर (Application Number)दर्ज करें।
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा,इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ें...

MP Board Result 2026: द सूत्र पर देखें 10वीं-12वीं के रिजल्ट, सीएम मोहन ने किए जारी

MP Board New Admission Policy जारी, स्ट्रक्चर में बदलाव के बाद जानें कितनी बढ़ी फीस

MP Board Result 2026: कम नंबर आए या हुए फेल? घबराएं नहीं, आ लौट चलें योजना देगी आपको दूसरा मौका

आ गया MP Board Result 2026, ऐसे चेक करें अपना स्कोर



Tags:
  • mp board result
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान