शिवराज सिंह बोले- यह विकसित MP के निर्माण का बजट, सीएम और वित्त मंत्री की जमकर तारीफ

Vikram Jain | Mar 12, 2025, 20:39 IST
MP Budget 2025 Shivraj Singh Chouhan praised cm mohan yadav
मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 4.21 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बजट को विकसित मध्य प्रदेश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और सीएम मोहन यादव को बधाई दी।

मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। यह मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार का दूसरा बजट है। इस बजट में महिलाओं, किसानों और युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। साथ ही, सरकार ने कोई नया टैक्स नहीं लगाया है, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी। बजट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।



अचानक विधानसभा पहुंचे शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार (12 मार्च 2025) को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का कुल बजट 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का रखा गया है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक विधानसभा पहुंचे। जैसे ही उन्होंने सदन में प्रवेश किया तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बजट भाषण रोककर उनका स्वागत किया। यह ऐतिहासिक क्षण सदन में मौजूद विधायकों के लिए चर्चा का विषय बन गया। शिवराज सिंह के पहुंचने से बीजेपी विधायकों में जोश देखने को मिला।



सीएम और वित्त मंत्री को दी बधाई

इधर, बजट को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को बधाई दी है। साथ ही प्रदेश के बजट को लेकर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि यह विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण का बजट है। यह प्रदेश के विकास को नई गति देगा।



ये खबर भी पढ़ें... सदन में हंगामा, भूपेंद्र सिंह ने कटारे को बताया फर्जी उपनेता प्रतिपक्ष, बाला बच्चन पर कसा तंज



शिवराज सिंह ने बजट को सराहा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि “यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रदेश के विकास को नई गति और दिशा देगा।” इसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को बधाई देना चाहता हूं। यह बजट विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



ये खबर भी पढ़ें... सदन में कर्ज के मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार बोले- सरकार का बजट झूठ का पुलिंदा



यह बजट प्रदेश को नई दिशा देगा

पूर्व मुख्यमंत्री ने बजट की तारीफ करते कहा कि इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं, साथ ही कृषि, निवेश और रोजगार सृजन के लिए भी कई महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। नई सिंचाई योजनाएं और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। किसानों के लिए उन्नत तकनीकों को अपनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम है। इससे कृषि और ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा। कृषि, सिंचाई और ग्रामीण विकास के लिए ऐतिहासिक बजट।



ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश बजट 2025: सिंहस्थ और टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम, ओंकारेश्वर में बनेगा महालोक



महिला कल्याण योजनाओं को मिली प्राथमिकता

उन्होंने आगे कहा कि महिला कल्याण योजनाओं को प्राथमिकता मिली है। इस बजट में महिलाओं के कल्याण के लिए अभूतपूर्व प्रावधान किए गए हैं। लाड़ली बहना योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए विशेष बजट आवंटन किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं और गरीबों के कल्याण के लिए यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। इस ऐतिहासिक बजट के लिए सरकार को बधाई।



ये खबर भी पढ़ें... MP Budget 2025: 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ के बजट में किसे क्या मिला जानें



5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅मध्य प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 4.21 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया।



✅बजट में महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए बड़े ऐलान किए गए।



✅कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया, जिससे जनता को राहत मिलेगी।



✅इंफ्रास्ट्रक्चर, सिंचाई और ग्रामीण विकास के लिए ऐतिहासिक बजट आवंटित किया गया।



✅शिवराज सिंह चौहान ने बजट को ‘विकसित मध्य प्रदेश’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।



Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • शिवराज सिंह चौहान
  • SHIVRAJ SINGH CHOUHAN
  • वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा
  • बजट सत्र
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • mp budget 2025