मोहन कैबिनेट की बैठक आज, हरदा को CM देंगे 316 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Siddhi Tamrakar | Feb 04, 2025, 08:43 IST
cm mohan yadav 4 feb 2025
भोपाल में सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। इसमें लोक परिवहन नीति और एनीमेशन गेमिंग नीति 2025 पर फैसला लिया जाएगा।

भोपाल में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। इसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। नई लोक परिवहन नीति को बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा, मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग नीति 2025 को भी मंजूरी मिलने की संभावना है। वन विभाग की वनस्थापना नीति 2025 पर भी चर्चा होगी। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY 2.0) का ड्राफ्ट भी रखा जाएगा।



खबर यह भी- मुख्यमंत्री मोहन यादव जापान से लाए खुशखबरी, MP में होगा बड़ा निवेश



हरदा को मिलेगी सौगात

CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...

  • सुबह 09.50 बजे ब्रीफिंग - एडीजी इंटेलीजेंस
  • सुबह 09.55 बजे ब्रीफिंग - आयुक्त जनसंपर्क
  • सुबह 10.00 से 10.15 बजे तक- स्टेट हैंगर भोपाल जाएंगे
  • सुबह 10.15 से 10.50 बजे तक- स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम पंचायत छीपानेर, तहसील टिमरनी, जिला हरदा जाएंगे
  • सुबह 11.00 से दोपहर 12.00 बजे तक- स्थानीय कार्यक्रम - वैदिक विद्यापीठ (वैदिक शिक्षा का आवासीय गुरुकुल) में मां नर्मदा घाट का लोकार्पण
  • दोपहर 12.00 से 12.35 बजे तक- हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम पंचायत छीपानेर से स्टेट हैंगर भोपाल जाएंगे
  • दोपहर 12.50 बजे- मुख्यमंत्री निवास जाएंगे
  • दोपहर 01.00 से 02.30 बजे तक- मुलाकात / आरक्षित
  • दोपहर 02.30 से 02.40 बजे तक- मंत्रालय जाएंगे
  • दोपहर 02.40 बजे ब्रीफिंग - कैबिनेट
  • दोपहर 03.00 बजे- कैबिनेट बैठक
  • शाम 04.05 बजे- एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा एनटीपीसी के साथ एमओयू निष्पादन
  • शाम 04.10 से 04.25 बजे तक- स्टेट हैंगर भोपाल जाएंगे
  • शाम 04.30 से 04.55 बजे तक- स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा नर्मदापुरम जिला नर्मदापुरम जाएंगे
  • शाम 05.00 बजे स्थानीय कार्यक्रम - मां नर्मदा जन्मोत्सव एवं गौरव दिवस महोत्सव 2025
  • रात 08.00 से 09.15 बजे तक- नर्मदापुरम से मुख्यमंत्री निवास, भोपाल जाएंगे

खबर यह भी- सीएम मोहन यादव ने जापान में ऐतिहासिक मंदिरों और कैसल का किया भ्रमण



स्टूडेंट्स को मिलेगा लैपटॉप और स्कूटी

मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों के होनहार स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। सरकार उन्हें लैपटॉप (Laptop) और स्कूटी (Scooty) देने की योजना पर काम कर रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस योजना पर स्पष्ट बयान दिया है।



खबर यह भी-सीधे सीएम मोहन यादव को रिपोर्ट करेगी भोपाल-इंदौर की मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी, ACS लेवल के अफसर बनेंगे चेयरमैन



टॉपर्स को मिलेगा खास तोहफा

जिन स्टूडेंट्स ने 12वीं कक्षा में अपने सरकारी स्कूल में टॉप किया है, उन्हें स्कूटी दी जाएगी। 75% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप के लिए राशि जल्द मिलेगी।



खबर यह भी- सीएम मोहन यादव बोले नकली गांधियों ने असली को मिटाया, शादी के बाद सरनेम नहीं बदलते



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • कैबिनेट बैठक
  • हरदा
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • CM Mohan Yadav schedule