मुख्यमंत्री मोहन यादव जापान से लाए खुशखबरी, MP में होगा बड़ा निवेश

Vikram Jain | Feb 02, 2025, 24:59 IST
Share
madhya pradesh cm mohan yadav japan visit investment 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। Photograph: (the sootr)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान यात्रा से राज्य के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर लौटे हैं। जापानी कंपनियों ने मध्य प्रदेश में भारी निवेश की रुचि दिखाई है। जापान-मध्य प्रदेश औद्योगिक सहयोग फोरम की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जापान यात्रा प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई है। उनकी चार दिवसीय यात्रा में जापान की कई दिग्गज कंपनियों ने मध्य प्रदेश में निवेश करने की गहरी रुचि दिखाई है। राज्य में जापान-मध्य प्रदेश औद्योगिक सहयोग फोरम की स्थापना, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग हब और कौशल विकास केंद्र जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी मिली है। इस यात्रा का उद्देश्य औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना था, जिसमें मुख्यमंत्री ने सफलता पाई है। आइए जानते हैं यात्रा की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में...

MP में निवेश कर सकती हैं कई बड़ी कंपनियां

1 फरवरी शनिवार की शाम भारत लौटे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जापान यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण समझौतों और बैठकों का ब्यौरा दिया। सीएम मोहन ने बताया कि मध्य प्रदेश की ये महत्वपूर्ण जापान यात्रा राज्य के लिए अनेक संभावनाएं लेकर आई है। उन्होंने बताया टोक्यो और ओसाका में हुए रोड-शो में जापान की प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया और मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। इस यात्रा के दौरान राज्य में जापानी मॉडल पर आधारित विकास योजनाओं की शुरुआत करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।

सीएम मोहन यादव ने जापान में ऐतिहासिक मंदिरों और कैसल का किया भ्रमण

GIS में भागीदारी करेंगी जापानी कंपनियां

प्रदेश में जल्द ही जापानी इंडस्ट्रियल पार्क, कौशल विकास केंद्र और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग हब स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा सरकार ने जापान प्लस सेल का गठन करने का निर्णय लिया है, जो जापानी निवेशकों के साथ संवाद और संपर्क का काम करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 में जापानी कंपनियां विशेष भागीदारी करेंगी।

जापान-मध्यप्रदेश औद्योगिक सहयोग फोरम

टोक्यो और ओसाका में आयोजित बैठकों में जापान-मध्य प्रदेश औद्योगिक सहयोग फोरम की स्थापना को मंजूरी मिली है। इस फोरम के माध्यम से दोनों देशों के बीच व्यापारिक और औद्योगिक साझेदारी को नई दिशा दी जाएगी। फोरम के अंतर्गत प्रदेश में हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम और लॉजिस्टिक्स में जापानी तकनीक को अपनाने पर सहमति बनी है।

Budget 2025 : सीएम मोहन ने की बजट की तारीफ, बोले- यह विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला कदम

जापान में उद्योगपतियों से की मुलाकात

सीएम मोहन यादव ने अपनी यात्रा के दौरान जापान के कई प्रमुख मंत्रियों और उद्योगपतियों से मुलाकात की। टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके के साथ हुई बैठक में शहरी विकास, मेट्रो रेल प्रौद्योगिकी, स्मार्ट सिटी समाधान और जल प्रबंधन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। टोक्यो मेट्रोपॉलिटन गवर्नमेंट की विशेषज्ञता का लाभ भोपाल और इंदौर जैसे शहरों को मिलेगा। इसके अलावा जापान के भूमि-बुनियादी ढांचा मंत्रालय (MLIT) के मंत्री यासुशी फुरुकावा से मध्य प्रदेश में हाई-स्पीड रेल और ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर चर्चा हुई। जेआईसीए (Japan International Cooperation Agency) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोहेई हारा के साथ बैठक में शहरी परिवहन, जल संरक्षण और औद्योगिक पार्कों की परियोजनाओं पर सहमति बनी।

जापान यात्रा की उपलब्धियां

  • निवेश प्रस्ताव: राज्य में 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले।
  • नई परियोजनाएं: स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग हब, कौशल विकास केंद्र और इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना।
  • साझेदारी: टोक्यो, ओसाका और क्योटो में हुई बैठकों से जापानी तकनीक और विशेषज्ञता का लाभ मध्य प्रदेश को मिलेगा।
  • जापानी कंपनियों की भागीदारी: ब्रिजस्टोन, पैनासोनिक, टोयोटा, और यूनिक्लो जैसी कंपनियों ने जीआईएस में भाग लेने की पुष्टि की।

जापानी पर्यटकों के लिए बौद्ध सर्किट

क्योटो में सीएम मोहन यादव ने सांजूसंगेंदो मंदिर और अन्य ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बौद्ध सर्किट का विकास जापानी पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण होगा। सांची से देवनी-जाखोरा तक के बौद्ध स्थलों को विकसित करने का निर्णय लिया गया है।

महाकुंभ भगदड़ के बाद पुजारी संघ ने उठाई ये मांग, सीएम मोहन को पत्र लिखकर दिए सुझाव

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025

भोपाल में 24-25 फरवरी को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में ऑटो और टेक्सटाइल एक्सपो आकर्षण का केंद्र होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट का उद्घाटन करेंगे। एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत राज्य के विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि देश और विदेश में किए गए रोड-शो से कई बड़ी कंपनियों ने मध्य प्रदेश में निवेश करने में रुचि दिखाई है। ऑटोमोटिव, आईटी, फार्मा और टेक्सटाइल क्षेत्रों में निवेश के कई नए अवसर पैदा हुए हैं।

MP की अर्थव्यवस्था को मिलेंगी नई दिशा

मुख्यमंत्री की जापान यात्रा मध्य प्रदेश के लिए विकास के नए रास्ते खोलने में सफल रही है। जापान और मध्य प्रदेश के बीच औद्योगिक सहयोग राज्य में आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन और नई तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देगा। आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 में इस साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा। इस यात्रा से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Budget 2025: कॉटन प्रोडक्शन के लिए 5 साल का मिशन तय, MP को मिलेगा फायदा

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • जापान
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
  • मध्य प्रदेश में निवेश
  • cm mohan yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती