सीएम मोहन यादव का आज जबलपुर, खंडवा और सागर दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 1 मई 2025, गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका यह दौरा उज्जैन, सागर, खंडवा और जबलपुर जिलों को कवर करेगा, जहां वे सामाजिक कल्याण, जनजातीय सशक्तिकरण और विकास योजनाओं से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेंगे।
भोपाल से गढ़ाकोटा पहुंचेंगे
जबलपुर होते हुए इंदौर और खंडवा दौरा
गढ़ाकोटा से 11:05 बजे सीएम जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 11:45 से 12:35 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे इंदौर दौरे के बाद खंडवा रवाना होंगे।
यह भी पढ़ें....सीएम मोहन यादव ने लाड़ली लक्ष्मी उत्सव अभियान को लेकर किया ये बड़ा ऐलान
हरसूद में वन और जल संरक्षण पर जोर
खंडवा के हरसूद में वन समितियों, तेंदूपत्ता संगठनों और जनजातीय समुदायों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम, छड़ी वितरण तथा हितलाभ कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
- दोपहर 2:50 बजे मुख्यमंत्री चारखेड़ा स्थित तितली पार्क पहुंचेंगे, जहां वे नवनिर्मित कॉटेज का लोकार्पण भी करेंगे।
- शाम 3:55 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से शाम 4:50 बजे तक जबलपुर एयरपोर्ट लौटेंगे।
- यहां उन्होंने शाम 6:30 बजे कलेक्टर कार्यालय परिसर में नवीनीकृत राजस्व अभिलेखागार का लोकार्पण किया।
यह भी पढ़ें....News Strike: अब मोहन सरकार के फैसले पर जताई आपत्ति! नर्मदा में क्रूजिंग पर उमा भारती का ट्वीट
कलचुरी भवन में महत्त्वपूर्ण बैठक
शाम 7 बजे वे कलचुरी भवन जबलपुर पहुंचेंगे। जहां राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 8:00 से 8:35 बजे रात्रि तक चलेगी। जिसमें शासन के विभिन्न स्तरों पर योजनाओं की समीक्षा और निर्देश दिए जाएंगे।
रात 8:35 बजे मुख्यमंत्री जबलपुर एयरपोर्ट से इंदौर के लिए रवाना होंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
cm mohan yadav | सीएम मोहन यादव | सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम | MP News | khandwa | Indore | Sagar