सीएम मोहन यादव ने लाड़ली लक्ष्मी उत्सव अभियान को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

Sandeep Kumar | Published:
Share
ladli-laxmi-utsav
ladli-laxmi-utsav

मध्य प्रदेश सरकार पूरे राज्य में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव धूमधाम से मनाने का फैसला किया है। यह उत्सव बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए एक समर्पित प्रयास है।

MP NEWS: मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के लिए एक बड़ा कदम है। प्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि एक सामाजिक क्रांति है। इस योजना से बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने के लिए बनाई गई है। योजना को लेकर सीएम मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 2 मई 2025 को पूरे प्रदेश में 'लाड़ली लक्ष्मी उत्सव' मनाया जाएगा।

पूरे प्रदेश में लहराएगा लाड़ली उत्सव का परचम

2 मई 2025 को पूरे मध्य प्रदेश में 'लाड़ली लक्ष्मी उत्सव' मनाया जाएगा। यह आयोजन सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों के लिए समाज में सकारात्मक सोच और बराबरी का माहौल निर्मित करने का एक प्रयास है। जिला, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित इस उत्सव में लाड़ली बालिकाएं, उनके अभिभावक, लाड़ली क्लब की सदस्य और जन-प्रतिनिधि सक्रिय भागीदारी करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम डॉ. यादव बोले- नेहरू बाबा साहेब से घबराते थे, वसुंधरा राजे ने कहा, अलग करने वालों की होती है आलोचना

बेटियों द्वारा संचालित होगा उत्सव का हर क्षण

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव की विशेषता यह है कि इसका संचालन स्वंय लाड़ली बालिकाएं करेंगी। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन और दीप प्रज्वलन से होगी। इसके बाद प्रेरणादायक उद्बोधन, 'अपराजिता' कार्यक्रम के अंतर्गत आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट प्रदर्शन और कई अन्य रचनात्मक गतिविधियां की जाएंगी। यह सब बेटियों की नेतृत्व क्षमता को उजागर करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

ये खबर भी पढ़िए...पाकिस्तानी पिता-भारतीय मां और 9 बच्चों में उलझे एमपी के अधिकारी, केंद्र से मांगी मदद

उत्कृष्ट लड़कियों को मिलेगा सम्मान

लाड़ली उत्सव के मंच पर उन लड़कियों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त की हैं। इसके साथ ही उन पंचायतों को भी सराहा जाएगा, जिन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना को बेहतर ढंग से अपनाकर ‘लाड़ली फ्रेंडली पंचायत’ के रूप में एक मिसाल कायम की है।

ये खबर भी पढ़िए...ग्वालियर में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ रैली: दिग्विजय सिंह ने मंच पर बैठने से किया इनकार

अनुभव साझा कर बढ़ेगा आत्मविश्वास

कार्यक्रम का एक और महत्वपूर्ण पहलू होगा अनुभव-साझा सत्र, जहां लाड़ली क्लब की सदस्य बालिकाएं खुले मंच पर साझा करेंगी। इससे अन्य लड़कियों को प्रेरणा मिलेगी और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही लड़कियों को आश्वासन प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी में हिंदी मीडियम से इंजीनियरिंग की पढ़ाई 'फेल', किताबों की कमी, अंग्रेजी में पढ़ रहे छात्र





Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • लाड़ली लक्ष्मी योजना
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर