सीएम डॉ. यादव बोले- नेहरू बाबा साहेब से घबराते थे, वसुंधरा राजे ने कहा, अलग करने वालों की होती है आलोचना
Sanjay Gupta | Apr 29, 2025, 16:28 IST
CM Dr Yadav said Nehru
वसुंधरा ने पहले पहलगाम के आतंकी हमले पर मृतकों को श्रृद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने धर्म के आधार पर मारने का काम किया। इंदौर के सुशील को कलमा पढ़ने के लिए कहा नहीं पढ़ सके तो खत्म कर दिया।
MP NEWS: मध्य प्रदेश केइंदौर में मंगलवार को बीजेपी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान कार्य़क्रम किया गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पंडित नेहरूजी बाबा साहब के संघर्ष और लोकप्रियता से घबराते थे, इसलिए जब भी वह चुनाव के लिए गए तो उन्हें हरवा दिया, जबकि उन्होंने संविधान बनाया था। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान के पूर्व सीएम वसुंधरा राजे रही।
वसुंधरा ने पहले पहलगाम के आतंकी हमले पर मृतकों को श्रृद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने धर्म के आधार पर मारने का काम किया। इंदौर के सुशील को कलमा पढ़ने के लिए कहा नहीं पढ़ सके तो खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी इंसान की असली पहचान तब होती है जब वह कुछ अलग करता है। जब कोई व्यक्ति कुछ अलग करता है, तो सबसे पहले उसी पर उंगलियां उठाई जाती हैं, आलोचना की जाती है। उन्होंने यह बात कही थी- 'पढ़ोगे-लिखोगे तभी आगे बढ़ोगे, नहीं तो पीछे रह जाओगे। बाबा साहेब को कांग्रेस ने कभी वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे। उन्हें एक वर्ग विशेष का नेता बताकर दरकिनार किया गया।
ये खबर भी पढ़िए... MP के इन परिवारों के लिए खुशखबरी, सीएम मोहन यादव खाते में ट्रांसफर करेंगे 600 करोड़
ये खबर भी पढ़िए... सुशासन तिहार पर बट्टा लगा रहा राजस्व विभाग, तहसीलों में पौने दो लाख फाइलों का अंबार
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, संविधान सभा के अध्यक्ष पद के लिए जब सभी ने अंबेडकर का नाम तय कर लिया था, तब भी नेहरू जी ने उस प्रस्ताव को बार-बार टालने की कोशिश की। आखिरकार जब डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने हस्तक्षेप कर कहा कि "इससे अच्छा कोई नाम नहीं हो सकता", तब जाकर नेहरू ने मजबूरी में अंबेडकर को यह जिम्मेदारी सौंपी। सीएम बोले, आपकी किसी से वैचारिक दुश्मनी हो सकती है, लेकिन जब वह व्यक्ति इस दुनिया में नहीं रहता, तब भी दुश्मनी निभाना? बाबा साहब का निधन दिल्ली में हुआ, लेकिन उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में करने की अनुमति नहीं दी गई। कहा गया कि 'इन्हें कहीं और ले जाओ, यहां दाह संस्कार नहीं हो सकता। कितना दुर्भाग्यपूर्ण है और तो और, जिस विमान से उनके पार्थिव शरीर को मुंबई भेजा गया, उस किराए का बिल भी उनकी पत्नी को थमा दिया गया।
ये खबर भी पढ़िए... पाकिस्तानी पिता-भारतीय मां और 9 बच्चों में उलझे एमपी के अधिकारी, केंद्र से मांगी मदद
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले, आजादी के बाद जिन लोगों ने देश की बागडोर संभाली, उन्होंने केवल अपने और अपने परिवार के लिए ही देश की उपलब्धियों का श्रेय लिया। बाबा साहब को वह लोकप्रियता और सम्मान नहीं मिल पाया। मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, इंदौर संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़िए... पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिया फैसला, कहा- देश की सुरक्षा से समझौता नहीं, रिपोर्ट का नहीं करेंगे खुलासा
यह बोली वसुंधरा राजे
ये खबर भी पढ़िए... MP के इन परिवारों के लिए खुशखबरी, सीएम मोहन यादव खाते में ट्रांसफर करेंगे 600 करोड़
ये खबर भी पढ़िए... सुशासन तिहार पर बट्टा लगा रहा राजस्व विभाग, तहसीलों में पौने दो लाख फाइलों का अंबार
सीएम ने यह कहा
ये खबर भी पढ़िए... पाकिस्तानी पिता-भारतीय मां और 9 बच्चों में उलझे एमपी के अधिकारी, केंद्र से मांगी मदद
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी किया संबोधित
ये खबर भी पढ़िए... पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिया फैसला, कहा- देश की सुरक्षा से समझौता नहीं, रिपोर्ट का नहीं करेंगे खुलासा
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA