MP के इन परिवारों के लिए खुशखबरी, सीएम मोहन यादव खाते में ट्रांसफर करेंगे 600 करोड़

Rohit Sahu | Apr 29, 2025, 15:57 IST
Share
mp sambal yojana
mp sambal yojana

डॉ. मोहन यादव 30 अप्रैल को धार से में 600 करोड़ रुपये रुपए एमपी के परिवारों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। यह राशि 27,523 परिवारों को सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार, 30 अप्रैल को धार जिले के उमरबन में एक महत्वपूर्ण जनकल्याण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे प्रदेश के कई परिवारों को बड़ी सौगात देने वाले हैं। यह राशि मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत चयनित 27,523 श्रमिक परिवारों को दी जाएगी। सीएम कुल 600 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता डिजिटल माध्यम से सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे।

श्रमिक परिवारों के लिए संबल योजना बनी सहारा

राज्य सरकार द्वारा संचालित संबल योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। योजना में कामकाजी व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु होने पर 4 लाख रुपए और स्वाभाविक मृत्यु (नैचुरल) की स्थिति में 2 लाख रुपए की सहायता दी जाती है। इसी तरह स्थायी विकलांगता पर 2 लाख और आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपए मिलते हैं। मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रुपए की सहयोग राशि भी योजना के तहत उपलब्ध है।

महिला श्रमिकों को मिलती है विशेष सहायता

इस योजना में पंजीकृत (रजिस्टर्ड) महिला श्रमिकों को मातृत्व लाभ के तौर पर 16 हजार रुपए की सहायता दी जाती है। इसके अतिरिक्त, उनके बच्चों को कॉलेज स्तर की शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि भी मिलती है, जिसमें सरकार उच्च शिक्षा का पूरा शुल्क वहन करती है।

गिग और प्लेटफार्म श्रमिक भी होंगे लाभार्थी

राज्य सरकार ने नीति आयोग की सिफारिश पर गिग इकॉनॉमी और प्लेटफॉर्म आधारित सेवाओं (जैसे डिलीवरी ब्वॉय, कैब ड्राइवर आदि) में काम करने वाले श्रमिकों को भी संबल योजना में सम्मिलित किया है। इनके पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे इन्हें भी अन्य श्रमिकों की तरह योजना के तहत सभी सुविधाएं मिलेंगी।

सस्ते राशन के लिए मिलती है खाद्यान्न पात्रता पर्ची

योजना में शामिल लाभार्थियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची दी जाती है, जिसकी मदद से वे केंद्र और राज्य सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से रियायती दर पर अनाज प्राप्त कर सकते हैं। संबल योजना से जुड़े सभी पात्र व्यक्तियों को अब आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त हो रहे हैं। इसके अंतर्गत उन्हें 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज राज्य सरकार द्वारा मुहैया कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें...प्रहलाद ​पटेल ने बताई अटल जी की बड़ी बात, उमा और मोहन यादव को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

1.75 करोड़ से ज्यादा श्रमिक हो चुके हैं पंजीकृत

मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत अब तक प्रदेश में 1 करोड़ 75 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन हो चुका है। वर्ष 2018 से लेकर अब तक कुल 6.81 लाख से अधिक मामलों में 6,432 करोड़ रुपए से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें...कूनो में मादा चीता निर्वा ने दिया पांच शावकों को जन्म, सीएम मोहन यादव ने पोस्ट कर दी बधाई

राशि ट्रांसफर करेंगे सीएम

धार के उमरबन में आयोजित इस बड़े कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ श्रम एवं पंचायत राज मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. यादव लाभार्थियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


MP News | Mohan Yadav | सीएम मोहन यादव | Sambal Yojana | Shivraj Singh Chauhan

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • Shivraj Singh Chauhan
  • Mohan Yadav
  • संबल योजना
  • Sambal Yojana
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा