पाकिस्तानी पिता-भारतीय मां और 9 बच्चों में उलझे एमपी के अधिकारी, केंद्र से मांगी मदद

Kaushiki | Apr 29, 2025, 11:44 IST
Share
MP में पैदा हुई अनोखी स्थिति
MP में पैदा हुई अनोखी स्थिति

पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिया। मध्यप्रदेश में भारतीय माताओं और पाकिस्तानी पिताओं से जन्मे 9 बच्चों को लेकर स्थिति जटिल बनी हुई है।

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत हो गई। जिसके बाद केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का सख्त आदेश जारी किया। साथ ही, 25 अप्रैल से पहले जारी 14 प्रकार के वीजा भी रद्द कर दिए गए। सरकार का यह निर्णय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... भारत सरकार ने BBC को दी चेतावनी, पहलगाम हमले की रिपोर्टिंग पर जानें क्यों उठे सवाल

MP में पैदा हुई अनोखी स्थिति

इस आदेश के बाद मध्यप्रदेश के अधिकारियों के सामने एक जटिल समस्या आ गई है। राज्य में ऐसे 9 बच्चे हैं, जिनकी माताएं भारतीय और पिताएं पाकिस्तानी नागरिक हैं। इनमें से:

  • 4 बच्चे इंदौर में,
  • 3 बच्चे जबलपुर में,
  • और 2 बच्चे भोपाल में अपनी माताओं के साथ रह रहे हैं।
  • अब सवाल यह है कि इन बच्चों को भी देश छोड़ने के आदेश में शामिल किया जाए या नहीं। इस बारे में राज्य प्रशासन ने केंद्र सरकार से स्पष्ट दिशा-निर्देश मांगे हैं।

लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) के लिए आवेदन

भोपाल में एक पाकिस्तानी नागरिक ने 25 अप्रैल को, केंद्र सरकार के आदेश से ठीक पहले, लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) के लिए आवेदन किया था। इस मामले में भी अधिकारी केंद्र सरकार से सलाह लेकर आगे की कार्यवाही करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...पाकिस्तान ने पहलगाम हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की, चीन ने दिया समर्थन

राज्य में पाकिस्तानी नागरिकों की वर्तमान स्थिति

बता दें कि, राज्य के अधिकारियों के मुताबिक, इस समय मध्यप्रदेश में विभिन्न प्रकार के वीजा पर कुल 228 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं।
इनमें से:

  • 3 नागरिक पहले ही भारत छोड़कर पाकिस्तान वापस जा चुके हैं।
  • 1 नागरिक दिल्ली में है, जिसका मामला विदेश क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) देख रहा है।
  • बाकी बचे नागरिकों पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

केंद्र सरकार की चेतावनी

वहीं, केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो पाकिस्तानी नागरिक निर्धारित समय सीमा के भीतर भारत नहीं छोड़ेंगे उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।

साथ ही सजा के रूप में तीन साल तक की जेल या तीन लाख रुपए तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। सरकार ने यह कदम देश की सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है।

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला | पहलगाम में आतंकी हमला | pahalgam attack | pahalgam kashmir | pahalgam news | Pahalgam Terror Attack | MP News | Madhya Pradesh | Indore

ये खबर भी पढ़ें...

कराची से नहीं आएगी भोपाल के इंजीनियर ओवैज की दुल्हन, पहलगाम हमले के बाद मोहब्बत पर ब्रेक

क्या होता है कलमा, जिसका हवाला देकर पहलगाम में मार डाला 28 बेकसूरों को

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • Indore
  • भोपाल
  • Bhopal
  • केंद्र सरकार
  • जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला
  • जबलपुर
  • जम्मू-कश्मीर
  • Pahalgam
  • Visa
  • पहलगाम में आतंकी हमला
  • pahalgam attack
  • पहलगाम आतंकी हमले
  • pahalgam kashmir
  • pahalgam news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती