एमपी में हिंदी मीडियम से इंजीनियरिंग की पढ़ाई 'फेल', किताबों की कमी, अंग्रेजी में पढ़ रहे छात्र

Kaushiki | Apr 29, 2025, 13:36 IST
Share
हिंदी में इंजीनियरिंग किताब
हिंदी में इंजीनियरिंग किताब

मध्यप्रदेश में दो साल बाद भी हिंदी माध्यम के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए किताबों का अनुवाद अधूरा है। छात्रों को समय पर स्टडी मेटेरियल न मिलने से परीक्षा की तैयारी में कठिनाई हो रही है।

मध्यप्रदेश में दो साल बीत जाने के बाद भी हिंदी माध्यम के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए सेकंड ईयर की किताबें तैयार नहीं हो सकी है। 2023 में शुरू हुआ यह काम आज भी अधूरा पड़ा है। वहीं थर्ड सेमेस्टर की किताबों का कोई अता-पता नहीं है।

तकनीकी शिक्षा को मातृभाषा में सुलभ कराने की मंशा से राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है।

समय पर स्टडी मेटेरियल न मिलने से छात्र न तो परीक्षा की सही तैयारी कर पा रहे हैं और न ही विषयों की गहराई को समझ पा रहे हैं। इस काम को समय पर पूरा न कर पाने के कारण मध्यप्रदेश के हिंदी माध्यम के छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... अब हर PG छात्र को पढ़ना होगा भारतीय संविधान, MP शिक्षा विभाग का आदेश जारी

छात्रों को हो रही कठिनाई

छात्रों का कहना है कि हिंदी में किताबों का अभाव उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। तकनीकी शिक्षा को मातृभाषा में एक्सेसिबल बनाने का उद्देश्य तो था, लेकिन समय पर स्टडी मेटेरियल न मिलने से छात्र परेशान हैं। वो न तो अपनी परीक्षा की सही तैयारी कर पा रहे हैं और न ही विषयों की गहराई को समझ पा रहे हैं।

ट्रांसलेशन की जिम्मेदारी

बता दें कि, एआईसीटीई (All India Council for Technical Education) ने 2023 में आरजीपीवी को इंजीनियरिंग और डिप्लोमा द्वितीय वर्ष के लिए 88 किताबों का ट्रांसलेशन करने का कार्य सौंपा था।

इनमें से 42 इंजीनियरिंग की किताबें और 46 डिप्लोमा की किताबें शामिल थीं। हालांकि, इनमें से सिर्फ 60 किताबों का ही हिंदी में ट्रांसलेशन किया जा सका है।

ये खबर भी पढ़ें... MP दिव्यांग शिक्षा योजना: दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलती है मदद, जानिए कैसे करें आवेदन

ट्रांसलेशन में देरी का कारण

आरजीपीवी के अधिकारियों ने बताया कि, देशभर के करीब 176 शिक्षक और ट्रांसलेटर इन किताबों के हिंदी ट्रांसलेशन में लगे हुए हैं। आईआईटी दिल्ली, आईआईटी रुड़की, आईआईटी कानपुर, आईआईटी मुम्बई और आईआईटी मद्रास जैसे मेजर इंस्टीटूशन्स के प्रोफेसर और शिक्षक भी इस काम में शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि, किताबें एक साथ न मिलने के कारण ट्रांसलेशन में देरी हो रही है।

छात्रों को क्या मदद मिलेगी

हिंदी में इंजीनियरिंग किताबों का ट्रांसलेशन छात्रों के लिए न केवल एजुकेशनल बेनिफिट्स देगा, बल्कि समान अवसरों के क्रिएशन में भी मदद करेगा। इससे हिंदी माध्यम में पढ़ने वाले छात्र समान स्तर पर अपने सिलेबस को समझने और पढ़ने में सक्षम होंगे।

मध्यप्रदेश न्यूज | आरजीपीवी कॉलेज | RGPV Bhopal | RGPV | RGPV University | एजुकेशन न्यूज | MP News | Madhya Pradesh | engineering | mpn Engineering collge | AICTE

ये खबर भी पढ़ें...

स्कूल शिक्षा की कमान एरिया एज्युकेशन ऑफिसर को सौंपने की तैयारी

MP RTE Admission: प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन का शेड्यूल जारी, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • RGPV
  • AICTE
  • एआईसीटीई
  • एजुकेशन न्यूज
  • engineering
  • आरजीपीवी
  • mpn Engineering collge
  • RGPV University
  • RGPV Bhopal
  • आरजीपीवी कॉलेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज