आज दिल्ली से भोपाल लौटेंगे सीएम मोहन यादव, इंदौर में पानी की किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन
सीएम मोहन यादव का दौरा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस समय दिल्ली के दौरे पर हैं। आज (26 मई) उनके इस दौरे का दूसरा दिन है। दूसरी तरफ इंदौर में पानी की किल्लत को लेकर आज कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज दिल्ली में कुछ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि, इससे पहले कल (25 मई) उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।
सीएम सुबह 11 बजे वीआईपी गेस्ट हाउस से निकलेंगे। वे सीधे दिल्ली के एनएएससी कॉम्प्लेक्स पहुंचेंगे। वहां वे एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम के बाद सीएम दोपहर करीब 12:30 बजे दिल्ली से भोपाल लौटेंगे। वे दोपहर 2:00 बजे के करीब मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे।
वहां कुछ जरूरी सरकारी काम निपटाएंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे वे भोपाल से उज्जैन जाएंगे। वहां वे कुछ स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
इंदौर में जल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल
वहीं दूसरी तरफ इंदौर में आज (26 मई) कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है। इस प्रदर्शन में एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल होंगे।
इंदौर में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण पानी का संकट बहुत गहरा गया है। जनता पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रही है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस आज राजवाड़ा पर धरना देगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
न बैंड बजा, न बारात लगी, दुल्हन के इंतजार में रात भर बैठे रहे 42 दूल्हे, एक भी नहीं आई
एमपी में राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश निकले, मॉनिटरिंग गायब!
एमपी में बनेगा नया ओंकारेश्वर अभयारण्य, क्षेत्र में रोजगार और पर्यटन बढ़ेगा
लव मैरिज हो या अरेंज, एमपी में हर दिन हो रही एक ट्विशा की मौत, चौंकाएंगे ये आंकड़े