न बैंड बजा, न बारात लगी, दुल्हन के इंतजार में रात भर बैठे रहे 42 दूल्हे, एक भी नहीं आई
Aman Vaishnav | May 25, 2026, 13:26 IST
dewas mass marriage fraud 42 grooms cheated madhya pradesh
MP के देवास में सामूहिक विवाह के नाम पर दूल्हा पक्ष के साथ ठगी हुई। हैरान कर देने वाली बात ये है कि इसमें एक-दो नहीं बल्कि 42 दूल्हों के साथ धोखाधड़ी हुई है। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए...
समझें क्या है पूरा मामला...
- देवास में शादी कराने का झांसा देकर 42 परिवारों को ठग लिया गया।
- आरोपियों ने सामूहिक विवाह सम्मेलन के नाम पर हर परिवार से पैसे वसूले।
- दूल्हे और उनके परिवार देवास पहुंचे लेकिन देर रात तक कोई दुल्हन ही नहीं आई।
- ठगी का अहसास होने पर पीड़ित परिवारों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने मामले को संभाला।
- पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।
शादी के नाम पर लूटे पैसे
दिल तोड़ने और हैरान करने वाला ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला मध्य प्रदेश के देवास से सामने आया है। यहां कुछ शातिर जालसाजों ने सामूहिक विवाह सम्मेलन के नाम पर एक खतरनाक मायाजाल बुना।
इसमें एक-दो नहीं बल्कि 42 दूल्हे और उनके परिवार बुरी तरह फंस गए। इंदौर अनाथ आश्रम की लड़कियों से शादी कराने और सोशल मीडिया पर मॉडल्स की तस्वीरें दिखाकर इन परिवारों से हजारों रुपए ऐंठ लिए गए।
जब शादी का दिन आया, तो न तो कोई मंडप था और न ही कोई दुल्हन। रात भर इंतजार करने के बाद आखिरकार पीड़ित परिवारों का गुस्सा फूट पड़ा और मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया।
अनाथ आश्रम की लड़कियों से शादी का दिया झांसा
जब राहुल ने लड़की की फोटो देखनी चाही तो बदमाशों ने चालाकी दिखाते हुए सोशल मीडिया से मॉडल की तस्वीरें निकालकर उनके मोबाइल पर भेज दीं।
आरोप है कि आयोजकों ने सभी परिवारों को 24 मई को देवास पहुंचने और 25 मई को सामूहिक विवाह होने की बात कही थी।
साथ ही यह लालच भी दिया था कि शादी में दहेज का सामान भी दिया जाएगा। जब लोग वहां पहुंचे तो कोई तैयारी नहीं थी और आरोपियों के फोन भी बंद आने लगे।
हल्दी-मेहंदी तक के लिए किया था मना
उनसे कहा गया था कि वे बिल्कुल सादे कपड़ों में देवास आएं। दूल्हे की ड्रेस से लेकर शादी की पूरी रस्म और प्रक्रिया वहीं पर पूरी की जाएगी।
किराए की गाड़ियां लेकर पहुंचे थे मेहमान
वहीं एक और पीड़ित महिला राजकुमारी ने बताया कि वे अपने भाई रोहित की शादी कराने के लिए यहां आई थीं। उन्होंने सारे कागजात ऑनलाइन जमा कराए थे।
जब वे देवास पहुंचे, तो उन्हें बहाने बनाकर रात 12 बजे तक रोका गया कि कोई मैडम आ रही हैं लेकिन कोई नहीं आया।
इस धोखे की वजह से कई परिवार भारी परेशानी में आ गए। क्योंकि वे दूर-दूर से किराए की कारें करके और अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर आए थे।
चार पर केस दर्ज, पुलिस ने दो को दबोचा
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी मुकेश बैरागी ने सारा ठीकरा अपने भाई पर फोड़ दिया। मुकेश ने बताया कि उसका बड़ा भाई दिनेश दास बैरागी इंदौर में काम करता है।
दिनेश ने ही उसे कहा था कि इंदौर के अनाथ आश्रम की लड़कियों की शादी करानी है। उसी ने दूल्हों के नंबर दिए थे।
मुकेश के अनुसार उसने अपने भाई दिनेश को कई बार फोन किया, तो दिनेश ने कहा कि वे दुल्हनों को लेकर बस पहुंच ही रहे हैं।
काफी देर बाद दिनेश ने अपना फोन बंद कर लिया। इस पूरे खेल में मुकेश का ससुर नरसिंह दास बैरागी भी शामिल था, जो लोगों को फंसाने और संपर्क कराने का काम करता था।
पुलिस ने इस मामले में मुकेश बैरागी उसकी पत्नी सुनीता बैरागी भाई दिनेश बैरागी और ससुर नरसिंह दास बैरागी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
साथ ही पुलिस ने मुकेश और सुनीता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार दिनेश और नरसिंह की तलाश के लिए पुलिस टीमें भेजी गई हैं।
क्या बोले थाना प्रभारी?
इस फर्जीवाड़े में शामिल लोगों ने हर दूल्हे से 12 हजार से 20 हजार रुपए तक लिए। सोशल मीडिया पर खूबसूरत मॉडलों की तस्वीरें दिखाकर दुल्हनें पसंद करवाई गईं।
ग्राफिक्स से समझें पूरी खबर
dewas-mass-marriage-fraud-42-grooms-cheated-madhya-pradesh
dewas wedding froud
dewas wedding froud 42 groom
mp dewas wedding froud
mp dewas wedding froud 42 groom
ये खबरें भी पढ़िए...
ग्वालियर में शादी के नाम पर ठगी, भाई बनकर असली पति ने ही पत्नी का किया कन्यादान
13 साल की मासूम की अधेड़ से शादी, दादा-दादी ने पोते की शादी के लिए रची खौफनाक साजिश
MP से UP पहुंची बारात की जमकर कुटाई! व्हाट्सऐप वाला फौजी दुल्हा मंडप में निकला कोई और
8 साल की मासूम बनी दुल्हन, 9 साल का दुल्हा लाया बारात, माता-पिता से पंडित, हलवाई तक सब नपे
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA