सीएम मोहन यादव के जम्मू-कश्मीर दौरे का आज दूसरा दिन, श्रीनगर के कार्यक्रम में होंगे शामिल

Kaushiki | May 30, 2026, 10:00 IST
mp cm mohan yadav
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 30 मई 2026 को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। वे जम्मू, श्रीनगर और गुलमर्ग में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम को वे वापस भोपाल लौट आएंगे।

सीएम मोहन यादव का दौरा:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (30 मई) जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। जम्मू-कश्मीर में वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहे हैं। आइए जानें उनके आज के कार्यक्रम...



जम्मू से श्रीनगर की यात्रा

मुख्यमंत्री आज सुबह सबसे पहले खुफिया विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे। वे जनसंपर्क कमिश्नर से भी फोन पर जरूरी चर्चा करेंगे। इसके बाद सीएम सुबह जम्मू एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे श्रीनगर के लिए रवाना होंगे।



वे बारामुला जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग जाएंगे। सीएम सुबह 10:00 बजे से 11:15 बजे तक गुलमर्ग में रहेंगे। वहां वे कुछ स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे श्रीनगर के लिए वापस रवाना होंगे।



श्रीनगर के लोकभवन जाएंगे सीएम

इसके बाद सीएम (CM Mohan Yadav) दोपहर 12:45 बजे मुख्यमंत्री श्रीनगर के लोकभवन पहुंचेंगे। वे दोपहर 2:00 बजे तक लोकभवन में ही रुकेंगे। वहां वे विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगे। श्रीनगर के कार्यक्रम निपटाकर सीएम एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।



वे दोपहर 3:40 बजे तक श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। वहां से वे भोपाल के लिए रवाना होंगे। सीएम शाम 6:10 बजे वे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 6:25 बजे तक वे अपने निवास आ जाएंगे।



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 08:50 बजे: मुख्यमंत्री कार द्वारा जम्मू एयरपोर्ट (जिला जम्मू) पहुंचे।
  • सुबह 09:30 बजे: जम्मू एयरपोर्ट से श्रीनगर एयरपोर्ट जाएंगे।
  • सुबह 11:15 बजे: गुलमर्ग, जिला बारामूला (जम्मू एवं कश्मीर) पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
  • दोपहर 02:00 बजे: श्रीनगर लोकभवन जाएंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
  • शाम 04:00 बजे: श्रीनगर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
  • शाम 06:10 बजे: श्रीनगर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
  • शाम 06:25 बजे: मुख्यमंत्री अपने निवास स्थान पर पहुंच जाएंगे।

ये खबरें भी पढ़ें..



विभाग ने कर्मचारी को दो बार बूढ़ा मानकर किया रिटायर, अब एमपी हाईकोर्ट ने फिर दी नौकरी



MP Board Re-Exam 2026: 5वीं और 8वीं की री-एग्जाम का बदला शेड्यूल, देखें नई तारीखें



एमपी में हर घर जल का सच: फाइलों में प्रमाणित, सड़कों पर पानी के लिए प्रदर्शन



एमपी में कम्पोजिट मदिरा दुकानें हुईं ऑफ श्रेणी : ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर नजर



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • श्रीनगर
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा