सीएम मोहन यादव का झारखंड , पंजाब में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए करेंगे जनसभाएं

Marut raj | May 28, 2024, 23:14 IST
MP CM Mohan Yadav Lok Sabha election star campaigner द सूत्र
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी होने के बाद बीजेपी सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav )का देशभर में प्रचार के लिए उपयोग कर रही है।

भोपाल. मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव 29 मई को झारखंड और पंजाब में बीजेपी लोकसभा उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी होने के बाद बीजेपी सीएम मोहन यादव का देशभर में प्रचार के लिए उपयोग कर रही है।



बरोदया नौनागिर जाएंगे सीएम


सीएम यादव सुबह 8.35 बजे सागर जिले के बरोदिया नौनागिर पहुंचेंगे। यहां से जबलपुर होते हुए झारखंड रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे झारखंड के राजमहल लोकसभा क्षेत्र के साहिबगंज जिले के कृषि मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।



इसके बाद दोपहर 1.20 बजे दुमका लोकसभा क्षेत्र के केराबानी में जनजातीय हाईस्कूल चोरकेट्टा में जनसभा को संबोधित करेंगे।



CM Mohan Yadav शाम 5 बजे देवघर से जालंधर ( पंजाब ) पहुंचेंगे। वह शाम 6 बजे जालंधर में मीडिया से चर्चा करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे जालंधर लोकसभा क्षेत्र की जालंधर नार्थ विधानसभा के किला मोहल्ला में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।





Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • दुमका लोकसभा क्षेत्र