आज शहडोल, खंडवा और इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, विकास कार्यों की देंगे सौगात, वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का करेंगे उद्घाटन
Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Published:
16 नवंबर को रीवा, शहडोल, खंडवा और इंदौर के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व भूमिपूजन।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार, 16 नवंबर को कई जिलों के दौरे पर रहेंगे। भगवान सहस्त्र बाहु जयंती के मौके पर सीएम प्रदेश के शहडोल, खंडवा और इंदौर का दौरा करेंगे। इस पूरे दौरे में मुख्यमंत्री का मुख्य फोकस जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत होने वाले आयोजनों और करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देने पर रहेगा।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
शहडोल के ब्यौहारी में रोड शो और विकास कार्यों की सौगात
यहां सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक वे जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री का भव्य रोड शो होगा। साथ ही सीएम क्षेत्र के लिए कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।
कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे दोपहर 12.55 बजे रीवा एयरपोर्ट आएंगे और वहां से दोपहर 02.05 बजे वापस स्टेट हैंगर भोपाल लौटेंगे।
खंडवा में नगर निगम के नए भवन का होगा लोकार्पण
नगर निगम भवन की सौगात: दोपहर 03.15 से 03.25 बजे के बीच सीएम खंडवा नगर निगम के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे।
ग्राम नहालदा में कार्यक्रम: इसके बाद वे दोपहर 03.45 बजे खंडवा के ग्राम नहालदा स्थित खेल मैदान पहुंचेंगे। यहां भी वे जनजातीय गौरव सप्ताह के कार्यक्रम में शामिल होकर विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
खंडवा के कार्यक्रम पूरे करने के बाद सीएम शाम 05.00 बजे ग्राम नहालदा से रवाना होकर 05.10 बजे खंडवा हेलीपैड पहुंचेंगे।
इंदौर में वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का करेंगे उद्घाटन
- शाम 06.10 बजे वे इंदौर के प्रसिद्ध यशवंत क्लब पहुंचेंगे।
- यहां शाम 06.10 से 06.40 बजे तक वे IBSF वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप (IBSF World Snooker Championship) के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
- इसके बाद सीएम शाम 06.50 बजे इंदौर की क्लर्क कॉलोनी पहुंचेंगे, जहां वे शाम 06.50 से 07.05 बजे और फिर 07.05 से 07.30 बजे तक दो अलग-अलग स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
21 नवंबर को होगा फाइनल
रात में भोपाल वापसी का शेड्यूल
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
By Ramanand Tiwari
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
By Ramanand Tiwari
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
By Ramanand Tiwari
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
By Neel Tiwari
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
By Sanjay Gupta
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
By Jageshwar Prasad