इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात देंगे सीएम मोहन यादव, ग्वालियर-दिल्ली का करेंगे दौरा

Aman Vaishnav | Jul 06, 2026, 07:31 IST
सीएम मोहन यादव का दौरा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज 6 जुलाई को भोपाल, ग्वालियर और नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। सीएम भोपाल में स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन करेंगेष साथ ही ग्वालियर में कृषि कार्यशाला में शामिल होंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सुबह लालघाटी से शुरुआत

सीएम मोहन यादव सुबह 9.20 से 9.30 बजे के बीच भोपाल के लालघाटी चौराहा पहुंचेंगे। इसके तुरंत बाद 9.30 बजे सीएम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से जुड़े स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।



कार्यक्रम के बाद सीएम सुबह 9.50 बजे निवास लौटेंगे। यहां ठीक 10 बजे उनकी ब्रीफिंग होगी। इस ब्रीफिंग में एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क मौजूद रहेंगे। सुरक्षा और जनसंपर्क से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।



स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन

इसके बाद सुबह 11 से 11.30 बजे तक सीएम का एक और स्थानीय कार्यक्रम तय है। साथ ही 11.35 से 11.50 बजे के बीच सीएम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सतगढी, कोलार पहुंचेंगे।



दोपहर 12 बजे से 1.15 बजे तक सीएम सतगढी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन करेंगे। यह पार्क कोलार क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देने के मकसद से बनाया जा रहा है। भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद सीएम दोपहर 1.30 बजे अपने निवास लौट जाएंगे।



दोपहर बाद ग्वालियर के लिए रवानगी

दोपहर 3.25 से 3.40 बजे के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव कार से स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे। शाम 3.45 से 4.30 बजे के बीच सीएम ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।



ग्वालियर पहुंचने के बाद सीएम शाम 4.55 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां उनका स्थानीय कार्यक्रम उन्नत कृषि पर आधारित संभागीय कार्यशाला रहेगा। इस कार्यशाला में क्षेत्र के किसानों और कृषि वैज्ञानिकों की भागीदारी संभावित है।



शाम को वापसी और दिल्ली रवानगी

कृषि विश्वविद्यालय में कार्यक्रम शाम 6.15 बजे तक चलने की संभावना है। इसके बाद सीएम शाम 7.15 बजे एयरपोर्ट ग्वालियर पहुंचेंगे।



रात 7.20 से 8 बजे के बीच सीएम एयरपोर्ट ग्वालियर से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद उनका आगे का कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। सीएम मोहन यादव का दौरा



ये खबरें भी पढ़िए...

नया जेट खरीद रही मोहन सरकार, सीएम यादव सहित कई वीआईपी करेंगे सफर



उज्जैन के त्रिनेत्र मॉडल को मिला नेशनल गोल्ड अवार्ड, जल्द देशभर में होगा लागू



बैतूल में बनेगा देश का पहला लैंडस्केप प्रोजेक्ट, बदलेगी आदिवासियों की किस्मत



भोपाल के सतगढ़ी में बनेगा गारमेंट और आईटी हब, 40 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • विजयाराजे सिंधिया
  • इंदिरा गांधी एयरपोर्ट
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा