कहां और कब हो रही सीएम मोहन यादव के बेटे की शादी? इनविटेशन कार्ड आया सामने

Amresh Kushwaha | Nov 28, 2025, 11:33 IST
mp-cm-mohan-yadav-son-marriage-community-wedding-ujjain
मोहन यादव के बेटे की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह में शादी करने का फैसला किया है। इसके साथ ही, उन्होंने गिफ्ट लाने से मना कर दिया है।

UJJAIN. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने बेटे की शादी सादगी से करने का फैसला लिया है। सीएम के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी डॉ. ईशिता यादव पटेल से आज, 30 नवंबर 2025 को होगी।



यह शादी उज्जैन में एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में होगी। वहीं, सोशल मीडिया पर इनकी शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। यह कार्ड अपनी सादगी के लिए चर्चा में है। सीएम ने मेहमानों को गिफ्ट लाने से भी मना किया है। उन्होंने कहा है कि उनका आशीर्वाद ही नए जोड़े के लिए अमूल्य उपहार है।



शादी के कार्ड में सादगी और संदेश का मिलाजुला रूप

72292e2a-2ec


ये खबर भी पढ़िए...सिंहस्थ उज्जैन लैंड पूल में बंद कमरे में क्या हुआ, किसान संघ क्यों खफा, स्कीम कितनी बदली



बड़े बेटे की शादी में भी थी सादगी

इससे पहले, फरवरी 2024 में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक साधारण समारोह में शादी की थी। बता दें कि सीएम के बड़े बेटे वैभव यादव की शादी राजस्थान के पुष्कर में हुई थी। यह शादी मुख्यमंत्री बनने के सिर्फ तीन महीने बाद हुई थी।



2164a03f-dc7


ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन न्यूज | सिंहस्थ 2028: जानें महाकाल की नगरी सदियों पहले क्यों कहलाती थी अवंतिका नगरी



सीएम मोहन यादव के बेटे की शादी की खबर...



  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव का विवाह 30 नवंबर 2025 को डॉ. ईशिता यादव पटेल से होगा।
  • यह विवाह उज्जैन में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन का हिस्सा होगा, जिसमें 21 जोड़े एक साथ विवाह बंधन में बंधेंगे।
  • सीएम मोहन यादव ने इस शादी को सादगी से आयोजित करने का निर्णय लिया है, जो सामाजिक संतुलन और मेल-जोल को बढ़ावा देगा।
  • इससे पहले, फरवरी 2024 में सीएम के बड़े बेटे वैभव यादव की शादी भी सादगी से आयोजित की गई थी।
  • मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव हमेशा पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रमों को सादगी से आयोजित करने में विश्वास रखते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...MP News | 25 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय सीएम मोहन यादव के बड़े भाई नंदलाल यादव बने उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष



सादगी से आयोजित करने पर विश्वास

सीएम मोहन यादव उज्जैन के रहने वाले हैं। इनके करीबी लोग बताते हैं कि सीएम मोहन यादव हमेशा पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रमों को सादगी से आयोजित करने पर विश्वास रखते हैं।



5a040b11-52d


ये खबर भी पढ़िए...इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर हेलीकॉप्टर सेवा, यात्री का वजन 80 किलो से ज्यादा, तो लगेगा अतिरिक्त शुल्क



एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • उज्जैन न्यूज
  • सामूहिक विवाह सम्मेलन
  • वैभव यादव
  • सीएम मोहन यादव के बेटे की शादी
  • अभिमन्यु यादव
  • ईशिता यादव पटेल