अरुण यादव ने सरकार से पूछे सवाल, सौरभ शर्मा के खुलासे से किन-किन पर गिरेगी गाज
मध्य प्रदेश के पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने जांच एजेंसियों पर सवाल उठाए हैं। अरुण यादव ने सौरभ शर्मा के सरेंडर/गिरफ्तारी पर तीसरी बार सरकार से सवाल किया है। उन्होंने मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक्स पोस्ट किया है।
किन किन पर गिरेगी गाज ?
अरुण यादव ने एक्स पर लिखा कि पिछले सवालों के जवाब अभी तक नहीं मिले हैं। Saurabh Sharma के राज से कौन-कौन प्रभावित होंगे? जब सौरभ के मामले में लुकआउट नोटिस जारी किया गया था, तब जांच एजेंसियों को देश और प्रदेश में उनके आने की जानकारी क्यों नहीं मिली? क्या जांच के लिए एजेंसियां हैं या फिर सौरभ शर्मा को बचाने के लिए सारी जांच एजेंसियां लगी हुई हैं? सौरभ शर्मा 24 घंटे भोपाल में कहां रहे, जांच एजेंसियां पूरी रात क्यों सोती रहीं? क्या यह भी सच है कि इन 24 घंटों के दौरान उनकी सुरक्षा के सारे इंतजाम मौजूदा मंत्रिमंडल के एक सदस्य ने ही किए थे? क्या सौरभ शर्मा से पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक की जाएगी?
ये खबर भी पढ़ें...
Saurabh Sharma को हिरासत में लेने के बाद क्या बोले लोकायुक्त डीजी ?
MP News | करोड़पति पूर्व कांस्टेबल सौरभ गिरफ्तार, भोपाल कोर्ट परिसर के बाहर से पकड़ा
ये खबर भी पढ़ें...
Saurabh Sharma के पकड़े जाने से बढ़ गई नेताओं-अफसरों की टेंशन, अब डायरी खोलेगी सारे राज
Saurabh Sharma को लोकायुक्त ने हिरासत में लिया, सरेंडर करने जा रहा था कोर्ट