बजट सत्र के दौरान इन मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस

thesootr Desk | Mar 02, 2025, 11:23 IST
mp congress
मध्य प्रदेश कांग्रेस 12 मार्च को विधानसभा घेराव करेगी। इस दौरान कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी, साथ ही सौरभ शर्मा केस और EOW भ्रष्टाचार मुद्दे को लेकर भी विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी आगामी बजट सत्र के दौरान 12 मार्च को विधानसभा घेराव करने जा रही है। सदन के घेराव में प्रमुख मुद्दा प्रदेश में किसानों को 2700 रुपए समर्थन मूल्य दिलाने को लेकर होगी। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इस संबंध में नवनियुक्त किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान और अन्य नेताओं के साथ बैठक की और रणनीति पर चर्चा की।



किसानों के साथ धोखा कर रही सरकार: जीतू पटवारी

सौरभ शर्मा मामले को लेकर भी पूछेंगे सवाल

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि पार्टी इस सत्र में सौरभ शर्मा के परिवहन घोटाले का भी मुद्दा उठाएगी। सिंघार ने दावा किया कि पार्टी इसकी पूरी तैयारी कर चुकी है। इसके अलावा, किसान कांग्रेस के नए अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने पार्टी कार्यालय में अपनी पहली बैठक के दौरान कहा कि वे किसानों के हक और न्याय के लिए संघर्ष करेंगे।



EOW में 250 करोड़ के भ्रष्टाचार का भी मुद्दा

उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे ईओडब्ल्यू में 250 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार मामले को उठाएंगे। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पहले ही सवाल उठाए थे। कटारे का कहना है कि इस मामले में केवल एक पटवारी पर कार्रवाई कर बड़े अफसरों को बचाया जा रहा है।



अपने वादे भूली एमपी सरकार

कांग्रेस के नेताओं का यह कहना है कि भाजपा सरकार ने किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए हैं। कांग्रेस पार्टी अब विधानसभा में जाकर इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगी और विधानसभा का घेराव कर सरकार को जवाबदेह बनाएगी।



10 मार्च से शुरू हो रहा बजट सत्र

10 मार्च से विधानसभा सत्र की शुरुआत होने जा रही है, जो 24 मार्च तक चलेगा। 12 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सदन में बजट पेश करेंगे। इसी दिन कांग्रेस पार्टी किसानों के मुद्दे पर विधानसभा का घेराव कर प्रदर्शन करेगी। इस सत्र में किसानों के मुद्दे, सौरभ शर्मा मामले और यूनियन कार्बाइड कचरे को लेकर सदन में तगड़ी बहस होने की संभावना है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP Congress
  • एमपी कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • विधानसभा घेराव
  • Mp kisan
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए मिले