नक्सलियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी! जानें क्या बोले DGP सक्सेना
मध्य प्रदेश में मौजूद नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए खास प्लान तैयार किया जा रहा है। सोमवार को राज्य के डीजीपी सुधीर सक्सेना अचानक बालाघाट पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बता दें कि पिछले रविवार को हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें हॉक फोर्स के जवान शिवकुमार के सिर में गोली लग गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका गोंदिया में इलाज चल रहा है, जिन्हें देखने के लिए डीजीपी पहुंचे थे।
सीएम ने दिए थे बेहतर इलाज के निर्देश
घायल जवान से मिलने से पहले पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने आईजी, पुलिस अधीक्षक और नक्सल ऑपरेशन से जुड़े सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वे गोंदिया गए, जहां हॉक फोर्स के जवान शिवकुमार का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, उनका हालचाल जाना। इसके पहले राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नक्सलियों से लोहा लेते हुए गोली लगने से घायल जवान के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल के डॉक्टरों से फोन पर बात की थी।
नक्सलवाद को लेकर बोले सीएम मोहन, कहा-वामपंथी नक्सलवाद को नेस्तनाबूत करेंगे
'प्रदेश से जल्द खत्म होगा नक्सलवाद'
FAQ
- डीजीपी सुधीर सक्सेना बालाघाट क्यों पहुंचे?
डीजीपी सुधीर सक्सेना बालाघाट नक्सली मुठभेड़ में घायल हॉक फोर्स के जवान शिवकुमार से मिलने और नक्सल ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे थे। - मुख्यमंत्री ने घायल जवान के इलाज के लिए क्या कदम उठाए?
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घायल जवान शिवकुमार के इलाज के लिए अस्पताल के डॉक्टरों से फोन पर बात की और उन्हें बेहतर इलाज की दिशा में निर्देश दिए। - मध्य प्रदेश में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं?
डीजीपी ने बताया कि राज्य सरकार और पुलिस विभाग की ओर से नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार या मार गिराया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर राज्य नक्सल मुक्त बनने की दिशा में काम कर रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक