विधवा महिलाओं की दोबारा शादी पर मिलेंगे इतने रूपए, सीएम मोहन यादव ने कर दी घोषणा
अक्षय तृतीया के अवसर पर मध्य प्रदेश के धार जिले के उमरबन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी सामाजिक पहल की। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में वे विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधवा महिलाओं के लिए पुनर्विवाह पर प्रोत्साहन राशि दो लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही हर सामूहिक विवाह में हर जोड़े को 49 हजार देने की बात कही।
2123 जोड़ों को दिया 49 हजार का आशीर्वाद
धार में आयोजित विवाह सम्मेलन में कुल 2123 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर जीवन की नई शुरुआत की। कार्यक्रम में हर जोड़े को 49 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री द्वारा दी गई। ये राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मोहन यादव ने वर-वधुओं को आशीर्वाद भी दिया और एक सुखद भविष्य की कामना की। यह राशि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जारी की गई।
विधवा पुनर्विवाह को मिलेगा प्रोत्साहन
संबल और किसान सम्मान निधि की भी हुई ट्रांसफर
मुख्यमंत्री ने इसी अवसर पर संबल योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को भी उनके खातों में राशि ट्रांसफर कराई। यह पूरी प्रक्रिया मंच से डिजिटल माध्यम से की गई, जिससे पारदर्शिता और तात्कालिकता बनी रही।
शाजापुर में भी पहुंचकर दिया नवविवाहितों को आशीर्वाद
मुख्यमंत्री मोहन यादव धार के उमरबन कार्यक्रम के अलावा शाजापुर के कालापीपल में भी सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए। यहां भी उन्होंने नवविवाहितों को आशीर्वाद देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल देश पर राज किया, लेकिन कभी गरीब, किसान, महिला या आदिवासियों की चिंता नहीं की।
पहलगाम हमले पर दिया सख्त संदेश
सीएम ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलियां बरसाईं और खून की होली खेली। अब भारतीय सेना उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी। पीएम मोदी ने तीनों सेनाध्यक्षों को कार्रवाई की खुली छूट दी है।
यह भी पढ़़ें...मध्य प्रदेश कोर्ट में दो पत्नियों की जंग, बाल खींचकर की मारपीट, वीडियो वायरल
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Dhar | Akshaya Tritiya