डिंडौरी BJP अध्यक्ष चमरू नेताम पर FIR करने वाला TI लाइन अटैच, CM से की थी शिकायत
मध्य प्रदेश के डिंडौरी (Dindori) जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) वाहिनी सिंह (Vahini Singh) ने शाहपुर थाना प्रभारी कुंवर सिंह (Kunwar Singh) को लाइन अटैच कर दिया है। ये कार्रवाई भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद की गई। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया गया था कि थाना प्रभारी ने बिना जांच के भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम (Chamru Singh Netam) के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद मामला सीएम तक पहुंच गया था।
सीएम के कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद
TI ने बिना जांच के मामला दर्ज किया
आरक्षक हेमंत मरावी ने मुख्यमंत्री के काफिले में नेताम की गाड़ी को रोक दिया, जिससे विवाद की स्थिति बनी। आरोप है कि इसी रात थाना प्रभारी कुंवर सिंह ने बिना किसी जांच के नेताम के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालेन समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें: अगर शूटिंग में है रुचि तो सीएम मोहन यादव की सुनिए ये बात, कर दिया बड़ा ऐलान
यह भी पढ़ें: आधी रात गिरफ्तार किए गए पत्रकार कुलदीप सिंगोरिया को मिली जमानत, टीआई लाइन अटैच
सीएम तक पहुंचा था मामला
इस घटना के बाद भाजपा नेताओं ने इस कार्रवाई का विरोध किया। भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम का कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल होने के लिए कोई गाड़ी नहीं दी गई थी, फिर भी उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, इस मामले की शिकायत को लेकर शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे (Omprakash Dhurve) और जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते (Rudesh Paraste) मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अब इस मामले में यह कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव ने लॉन्च किया नया ऐप, एक क्लिक में मिलेंगी सरकार से जुड़ी सभी जानकारियां
यह भी पढ़ें: इस हरकत पर डिंडौरी बीजेपी जिला अध्यक्ष के खिलाफ FIR