/sootr/media/media_files/2025/03/26/4TQZBuzylplSDIGinNt4.jpg)
मध्यप्रदेश सरकार अब जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए डिजिटल मीडियम का उपयोग कर रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने 25 मार्च 2024 को जनसंपर्क MP ऐप (Jansampark MP App) लॉन्च किया। यह ऐप जनता को सरकार की योजनाओं, नीतियों और निर्णयों की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा। मतलब अब कोई भी व्यक्ति सरकार के फैसले, योजनाओं की जानकारी, कलेक्टर, कमिश्नर की लिस्ट सीधे अपने मोबाइल पर एक क्लिक में देख सकेगा।
सीएम के कार्यक्रमों से लेकर फैसले तक हर जानकारी
1. मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारणयह ऐप CM डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) के कार्यक्रमों का लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) भी करेगा। इस फीचर से जनता सीधे सरकार के फैसलों और घोषणाओं की जानकारी मोबाइल पर प्राप्त कर सकेगी।
2. कैबिनेट और सरकारी फैसलों की जानकारी
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लिए गए सभी प्रमुख कैबिनेट फैसले (Cabinet Decisions) इस ऐप पर उपलब्ध होंगे। साथ ही, इससे संबंधित आर्टिकल्स (Articles), मंत्री परिषद की सूची और सरकारी विभागों की जानकारी भी दी जाएगी।
3. वॉइस सर्च और स्क्रीन रीडर की सुविधाइस ऐप में वॉइस सर्च (Voice Search) और स्क्रीन रीडर (Screen Reader) की सुविधा दी गई है, जिससे दृष्टिहीन या पढ़ने में कठिनाई महसूस करने वाले लोग आसानी से इसका उपयोग कर सकें।
4. सोशल मीडिया शेयरिंग और पुश नोटिफिकेशनऐप पर उपलब्ध खबरों और जानकारियों को सीधे वॉट्सएप (WhatsApp), फेसबुक (Facebook) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया जा सकता है। साथ ही, पुश नोटिफिकेशन के जरिए यूजर्स को महत्वपूर्ण अपडेट्स मिलती रहेंगी।
5. सरकारी योजनाओं की जानकारी और आवेदनइस ऐप के माध्यम से नागरिकों को सरकारी योजनाओं (Government Schemes) की विस्तृत जानकारी मिलेगी और वे इन योजनाओं के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया भी समझ सकेंगे।
6. कलेक्टर कमिश्नर की लिस्ट
इस ऐप के माध्यम से जनता हर जिले की सरकारी वेबसाइट, वहां के कलेक्टर, संभाग कमिश्नर, विभागीय कमिश्नर की लिस्ट भी देख पाएगी।
यह भी पढ़ें:सीएम मोहन यादव कैबिनेट के अहम फैसले, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को जल्द मिले मुआवजा
यह भी पढ़ें:मोहन यादव कैबिनेट के अहम फैसले : तुअर दाल का समर्थन मूल्य, गेहूं की प्रोत्साहन राशि तय
ऐप ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले अपने एंड्रॉयड मोबाइल (Android Mobile) में Google Play Store खोलें। यहां "जनसंपर्क MP" (Jansampark MP) सर्च करें। इसके बाद जनसंपर्क का एप डाउनलोड (Download) और इंस्टॉल (Install) करें। बता दें यह ऐप पूरी तरह निशुल्क (Free) है और इसे कोई भी उपयोग कर सकता है।
इस लिंक पर क्लिक करके भी आप सीधे एप डाउनलोड कर सकते हैं: जनसंपर्क का एप
यह भी पढ़ें:अगर शूटिंग में है रुचि तो सीएम मोहन यादव की सुनिए ये बात, कर दिया बड़ा ऐलान
यह भी पढ़ें: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री बनने तक CM मोहन यादव का शानदार सफर