एमपी के लाखों सरकारी कर्मचारी हो जाएंगे खुश, मोहन सरकार देने जा रही बड़ा तोहफा
Rohit Sahu | Apr 26, 2025, 13:44 IST
da hike mp
मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। इसका लाभ प्रदेश के 7.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। अभी 50% प्रतिशत की दर से भत्ता मिल रहा है।
MP DA Hike: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार जल्द ही करीब 7.5 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ा सकती है। अभी प्रदेश के कर्मचारियों को 50% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है, लेकिन अब इसमें 5% की बढ़ोतरी के आसार हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में 17 अप्रैल 2025 को अखिल भारतीय सेवा (All India Services) के अधिकारियों के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसमें 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ते को 53% से बढ़ाकर 55% कर दिया गया है। इसके अंतर्गत जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर (Arrears) भी अप्रैल की सैलरी में जोड़कर दिया जाएगा। इसके साथ ही केन्द्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2025 से 55% डीए मिल रहा है।
एमपी के वित्त विभाग (Finance Department) ने भी महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली है। अब केवल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) की हरी झंडी का इंतजार है। उनके आदेश मिलते ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता एकमुश्त 5% बढ़ा दिया जाएगा।
वर्तमान महंगाई भत्ता दर: 50%
प्रस्तावित नई दर: 55%
कब से लागू होगी: 1 जनवरी 2025
एरियर भुगतान: अप्रैल की सैलरी में होगा
तृतीय कर्मचारी संघ (Third Employee Union) के महामंत्री उमाशंकर तिवारी (Umashankar Tiwari) ने बताया कि भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा के बावजूद कुछ मुद्दे अब भी लंबित हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 13 सालों से जिन भत्तों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी, उनमें सुधार तो हुआ है, लेकिन वाहन भत्ता (Transport Allowance) और विकलांग भत्ता (Disability Allowance) के आदेश अब तक जारी नहीं हुए हैं।
वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों का DA50% है। अगर नई बढ़ोतरी ((DA Hike in MP) लागू हो जाती है तो यह बढ़कर 55% हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की मासिक आय में अच्छा-खासा इजाफा होगा और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 30 हजार 000 है, तो मौजूदा 50% DA के हिसाब से 15,000 हजार होता है। वहीं नए 55% DA के हिसाब से 16 हजार 500 होगा। यानी की सैलरी में कुल वेतन वृद्धि 1,500 रुपए प्रति माह हो जाएगी।
यह भी पढ़ें....MP IAS अफसरों को मिला बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 55 प्रतिशत किया गया
thesootr links
ऑल इंडिया सर्विस में बढ़ा महंगाई भत्ता
वित्त विभाग तैयार, सीएम की मंजूरी बाकी
DA के मुख्य पाइंट
प्रस्तावित नई दर: 55%
कब से लागू होगी: 1 जनवरी 2025
एरियर भुगतान: अप्रैल की सैलरी में होगा
विकलांग और ट्रेवल भत्ते का सवाल
अभी मिल रहा 50% महंगाई भत्ता
55 प्रतिशत होने पर क्या होगा बदलाव
यह भी पढ़ें....MP IAS अफसरों को मिला बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 55 प्रतिशत किया गया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari