ESB ने बदला नॉर्मलाइजेशन का फार्मूला, द सूत्र ने उठाया था 100 में 101.66 अंक का मुद्दा

Sanjay Gupta | Feb 13, 2025, 20:02 IST
MP Employees Selection Board changed the formula normalization
कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने नॉर्मलाइजेशन फार्मूले में बदलाव किया है, जो अब एक नए और अधिक पारदर्शी तरीके से लागू होगा। यह बदलाव तब हुआ, जब एक उम्मीदवार ने 100 में से 101.66 अंक प्राप्त किए थे, जिससे नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया पर सवाल उठे थे।

INDORE. कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने आखिरकार नॉर्मलाइजेशन का फार्मूला बदल दिया है। जेल प्रहरी परीक्षा में पूर्णांक 100 में से 101.66 अंक लाने वाले राजा भैय्या प्रजापति के बाद द सूत्र ने यह मुद्दा पूरी दमदारी से उठाया था। इसके बाद द सूत्र की खबरों को संज्ञान लेते हुए ईएसबी ने नॉर्मलाइजेशन फार्मूले की स्टडी के लिए विशेषज्ञ की कमेटी बनाने की मांग जीएडी से की थी। इस कमेटी ने यह फार्मूला बनाकर दे दिया है, जिसे ईएसबी ने जारी कर दिया है।



ईएसबी ने जारी किया यह आदेश

  • ईएसबी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि मंडल द्वारा ऑनलाइन परीक्षाएं जिसमें एक से अधिक शिफ्ट होती है, इसमें रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया से तैयार किए जाने के लिए जो फार्मूला 4 अगस्त 2016 से लागू था, उसे निरस्त किया जाता है। अब यह प्रक्रिया तय की जाती है।
  • जिसमें परीक्षा का आयोजन एक चरण में और एक से अधिक पालियों में किया जाता है अथवा ऐसे पद, पाठ्यक्रम जिसमें एक से अधिक विषय के प्रश्नपत्र देने वाले आवेदक पात्र होते हैं।
  • ऐसी परीक्षाएं जिनका आयोजन बहुचरण में जैसे कि पब्लिक कांस्टेबल रिक्र्टूमेंट टेस्ट में प्रथण चरण में ईएसबी द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन व संबंधित विभाग द्वारा भौतिक परीक्षण का आजोजन किया जाता है।

अब यह फार्मूला होगा लागू

ईएसबी ने बताया कि अब परीक्षाओं में नॉर्मलाइज्ड एक्वी परसेंटाइल (NEP) स्केलिंग टेक्निक व निम्न सूत्रों से परीक्षा रिजल्ट तैयार होंगे। सिंगल चरण में होने वाली परीक्षा के लिए फार्मूला व बहुचरण के लिए फार्मूला अलग-अलग तरह से होगा।



MP Employees Selection Board


MP Employees Selection Board


ये खबर भी पढ़ें...



'द सूत्र' फिर बना युवाओं की आवाज, ESB को बढ़ानी पड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षा के फॉर्म की डेट



यह बोले डायरेक्टर

ईएसबी डायरेक्टर साकेत मालवीय ने कहा कि मध्य प्रदेश सांख्यिकी आयोग की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन हुआ था, उनकी अनुशंसा पर नया नार्मलाइजेशन का फार्मूला लागू किया गया है। चेयरमैन ने इसकी अनुशंसा कर दी है और इसे जारी कर दिया गया है। इसे अब लागू करके देखा जाएगा, इससे पूर्णांक से अधिक नंबर आने की विषंगति नहीं आएगी। फिर भी इसे लागू करेंगे और देखा जाएगा कि किस तरह यह काम कर रहा है, कोई सुझाव आते हैं या कोई अन्य बात सामने आती है तो फिर कमेटी इस पर विचार करेगी। यह ओपन फोरम पर इसलिए जारी किया गया है ताकि सभी को इसकी जानकारी रहे।



MP ESB formula


MP ESB formula




ये खबर भी पढ़ें...



ESB का 7411 पदों पर पुलिस आरक्षक भर्ती का रिजल्ट क्यों रुका और कब आएगा



MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 में अब सर्वर की समस्या, हाईकोर्ट ने दिए फॉर्म लेने के आदेश



MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 में फार्म भरने के लिए हाईकोर्ट ने अब इन्हें दी छूट



Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी कर्मचारी चयन मंडल
  • MP Employees Selection Board
  • MPESB