बैतूल, गुना की तरह क्या इन 12 जिलों के आबकारी अधिकारी भी हटेंगे, यहां के शराब ठेके इनसे भी कम
News In Short
- एमपी आबकारी विभाग राजस्व लक्ष्य से पीछे
- बैतूल, गुना, अशोकनगर में कार्रवाई
- 12 जिलों का प्रदर्शन और खराब
- कई जिलों में 50 से 70 फीसदी ही लक्ष्य पूरा
- अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल
News In Detail
मध्य प्रदेश वाणिज्यिक कर विभाग की आबकारी नीति इस बार बुरी तरह पिटी है। राजस्व लक्ष्य का अभी तक 84 फीसदी ही हासिल हुआ है। लक्ष्य 19 हजार 960 करोड़ रुपए था, जिसके बदले करीब 16 हजार 900 करोड़ रुपए ही मिल सके हैं।
इससे नाराज होकर आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना (ias deepak saxena) ने बैतूल के जिला आबकारी अधिकारी अंशुम सिंह और गुना के साथ अशोकनगर के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी गुरुप्रसाद केवट को निलंबित (आबकारी विभाग का एक्शन) कर दिया।
सस्पेंशन ऑर्डर में यह लिखा
निलंबन आदेश में लिखा गया है कि इन लोगों ने शराब दुकान निष्पादन और सरकारी राजस्व के लिए जरूरी कामों में सक्रियता नहीं दिखाई। इसके लिए प्रभावी तरीके से काम नहीं किया। इसलिए उन्हें निलंबित किया गया है।
बैतूल, गुना में क्या हुआ
बैतूल में 304 करोड़ का लक्ष्य था, लेकिन वहां सिर्फ 247 करोड़ की शराब दुकान बिकी, यानी 81 फीसदी लक्ष्य ही पूरा हुआ। गुना में 376 करोड़ का लक्ष्य था, लेकिन 277 करोड़ ही मिले, यानी 74 फीसदी ही पूरा हुआ।
वहीं, अशोकनगर में 216 करोड़ का लक्ष्य था, लेकिन वहां सिर्फ 175 करोड़ ही मिले, यानी 81 फीसदी लक्ष्य पूरा हुआ।
इन 12 जिलों में तो इनसे ज्यादा हालत खराब
इनसे भी खराब प्रदर्शन 12 जिलों में देखा गया है। नीमच में तो सिर्फ 28 फीसदी लक्ष्य ही पूरा हुआ, आलीराजपुर में 51 फीसदी, झाबुआ में 54 फीसदी, रतलाम में 61 फीसदी, छिंदवाड़ा में 55 फीसदी, शाजापुर में 66 फीसदी, आगर मालवा में 62 फीसदी, देवास में 70 फीसदी, राजगढ़ में 69 फीसदी, मंदसौर में 73 फीसदी, बड़वानी में 66 फीसदी और उज्जैन में सिर्फ 75 फीसदी ही लक्ष्य पूरा हुआ है। यह स्थिति बैतूल, गुना और अशोकनगर से भी खराब है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या आने वाले समय में इन जिलों के अधिकारियों पर भी कोई कार्रवाई होगी?
इन 12 जिलों में यह हैं अधिकारी
आलीराजपुर और झाबुआ में बसंती भूरिया, बड़वानी में रामचंद्र बरोड़, राजगढ़ में रितेश लाल, आगर मालवा में राजीव द्विवेदी, मंदसौर में रामहंस पचौरी, उज्जैन में निधि जैन, रतलाम में शादाब सिद्दीकी, नीमच में रामहंस पचौरी, शाजापुर में विनय रंगशाही, छिंदवाड़ा में भीमराव वैद्य और देवास में सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे पद पर काम कर रहे हैं।
ये खबरें भी करें...
इंदौर में महंगी बिकी शराब दुकान, लेबल लाइसेंस से अटका माल, आठ दुकान छोड़ सब बिकीं
MP में 489 शराब दुकानें निगम से चलाने की तैयारी, मॉडल देखने CG जाएंगे दो अफसर
शराब ठेकेदार सूरज रजक के खिलाफ FIR, 300 करोड़ की जमीन पर शराब दुकान के लिए कब्जा
नीलामी फेल: अब एमपी में निगम-मंडल चलाएंगे शराब की दुकानें