MP में 489 शराब दुकानें निगम से चलाने की तैयारी, मॉडल देखने CG जाएंगे दो अफसर

Amresh Kushwaha | Apr 05, 2026, 10:04 IST
Share
mp 489 sharab dukaan nigam model aabkari reform
mp 489 sharab dukaan nigam model aabkari reform

मध्यप्रदेश में नीलामी से बची 489 शराब दुकानों को निगम मॉडल पर चलाने की तैयारी है। सरकार पर 3500 करोड़ रुपए का राजस्व बकाया है। दो अफसर छग मॉडल देखने जाएंगे और 6 से 9 अप्रैल के बीच रिपोर्ट देंगे।

News In Short

  • मध्यप्रदेश में नीलामी से बची 489 शराब दुकानें अब निगम मॉडल पर चलाई जा सकती हैं।
  • सरकार पर राजस्व का 3500 करोड़ रुपए बकाया है।
  • छत्तीसगढ़ (CG) मॉडल समझने के लिए दो आबकारी अफसर भेजे जाएंगे।
  • कैबिनेट कमेटी ने 30 प्रतिशत से कम ऑफर भी स्वीकार करने पर सहमति दी है।
  • अफसर 6 से 9 अप्रैल के बीच अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे।

News In Detail

489 दुकानें नीलामी में नहीं बिकीं

मध्यप्रदेश में आबकारी विभाग की नीलामी प्रक्रिया एक बड़े संकट में है। 12 राउंड की टेंडरिंग के बाद भी 489 शराब दुकानें बिना बिके बची हुई हैं। इन दुकानों से सरकार को अब तक करीब 19 हजार 952 करोड़ रुपए के राजस्व का लक्ष्य था, लेकिन तीन हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम अभी भी जुटानी बाकी है।

शनिवार, 04 अप्रैल को आयोजित 13वें राउंड की ई-टेंडरिंग (e-tendering) में भी 20 से 40 प्रतिशत तक ऑफर रिजर्व प्राइस से नीचे आए। इससे पहले के 12 राउंड में कुल 28 ऑफर आए और 176 करोड़ रुपए का लक्ष्य तय हुआ था।

30% से नीचे ऑफर भी लेंगे, कैबिनेट कमेटी राजी

शुक्रवार देर शाम शराब दुकानों की नीलामी के लिए बनी कैबिनेट कमेटी की बैठक हुई। इसमें आबकारी अधिकारियों ने 30 प्रतिशत से नीचे आए ऑफर स्वीकार करने पर सहमति जताई। कमेटी के सदस्य और मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसा कानूनी रूप से ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बची हुई 489 दुकानों को निगम बनाकर चलाया जा सकता है।

इसी के बाद शनिवार को आबकारी विभाग ने दो अधिकारियों को छत्तीसगढ़ भेजने का फैसला किया है। यह अधिकारी वहां पहले से चल रहे निगम मॉडल को समझेंगे।

छग मॉडल क्या है, दो अफसर क्यों जा रहे

छत्तीसगढ़ में शराब दुकानें सरकारी निगम के जरिए चलाई जाती हैं। इस मॉडल में दुकानें किसी निजी ठेकेदार को नहीं दी जातीं बल्कि सरकार खुद इन्हें संचालित करती है। मध्यप्रदेश अब यही फॉर्मूला अपनाने पर विचार कर रहा है।

प्रभारी उपायुक्त आलोक कुमार खरे और सहायक आबकारी आयुक्त सत्यनारायण दुबे को यह काम सौंपा गया है। ये दोनों अफसर 6 से 9 अप्रैल के बीच अपनी रिपोर्ट देंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे का फैसला होगा।

बाजार में देसी शराब और बियर की किल्लत

इस पूरे संकट का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है। एक अप्रैल से लागू नई आबकारी नीति के बाद प्रदेश की 40 प्रतिशत दुकानों पर स्टॉक न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है।

अधिकांश दुकानों पर देसी शराब और बियर की सप्लाई प्रभावित हुई है। स्टॉक खत्म हो जाने के बाद बची हुई शराब ऊंची कीमत पर बिक रही है। नई नीति के तहत 3553 दुकानों के लिए ई-टेंडर और ई-ऑक्शन (e-auction) प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें दुकानें छोटे समूहों में बांटकर कई पुराने ठेकेदारों को पीछे हटना पड़ा।

डिस्ट्रीब्यूटर और सप्लाई चेन भी प्रभावित

प्रदेश में सप्लाई का बड़ा हिस्सा एक डिस्ट्रीब्यूटर समूह के पास था। हाईकोर्ट द्वारा लाइसेंस निलंबन बरकरार रखे जाने के बाद सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। वैकल्पिक कंपनियों से सप्लाई शुरू होने में समय लग रहा है, जिससे शॉर्टेज बनी हुई है।

नए टेकेदारों को डिपो से माल उठाने और दुकानों तक पहुंचाने में भी दिक्कत आ रही है। इससे उपभोक्ताओं को मनचाहा ब्रांड नहीं मिल पा रहा और विदेशी ब्रांड का आवक भी कम हुई है।

सरकार के राजस्व को हर दिन नुकसान

यह पूरा मामला सिर्फ शराब की बिक्री का नहीं है। सरकार को इससे हर दिन राजस्व का नुकसान हो रहा है। नई नीति में रिजर्व प्राइज बढ़ाने के बावजूद सप्लाई न होने से सरकार की कमाई घट रही है।

कैबिनेट कमेटी की बैठक के बाद यह साफ हो गया है कि सरकार को जल्द कोई बड़ा फैसला करना होगा। निगम मॉडल की रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि 489 दुकानों का भविष्य क्या होगा।

ये खबर भी पढ़िए...

नीलामी फेल: अब एमपी में निगम-मंडल चलाएंगे शराब की दुकानें

भोपाल की शराब कंपनियों पर शिकंजा, 62 करोड़ की बैंक गारंटी भुनाएगा आबकारी विभाग

जबलपुर में शराब ठेकों की नीलामी अटकी, ठेकेदारों की चुप्पी से बढ़ा सस्पेंस

एमपी में शराब दुकानों की नीलामी में गिरावट, सरकार के लक्ष्य पर खतरे की घंटी

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • आबकारी विभाग
  • शराब
  • शराब दुकान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा