शराब ठेकेदार सूरज रजक के खिलाफ FIR, 300 करोड़ की जमीन पर शराब दुकान के लिए कब्जा

Sanjay Gupta | Apr 04, 2026, 14:57 IST
Share
indore liquor contractor rajak fir land case
indore liquor contractor rajak fir land case

इंदौर के बड़े शराब ठेकेदार सूरज रजक पर 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगा है। मुंबई की टीवी एक्ट्रेस की शिकायत पर लसूडिया थाने में केस दर्ज हुआ है। जमीन को शराब दुकान के लिए लेने को लेकर विवाद हुआ था।

News In Short

  • इंदौर में शराब ठेकेदार सूरज रजक पर केस दर्ज हुआ है।
  • 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप है।
  • मुंबई की टीवी एक्ट्रेस ने पुलिस में शिकायत की है।
  • जमीन शराब दुकान के लिए मांगी गई थी, परिवार ने मना किया था।
  • 03 अप्रैल को जमीन पर कब्जे की कोशिश के बाद मामला दर्ज हुआ है।

News In Detail

इंदौर और मध्य प्रदेश के बड़े शराब ठेकेदारों में शामिल सूरज रजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। लसूडिया थाने में 03 अप्रैल की देर रात यह केस दर्ज हुआ है। रजक पर किसी की संपत्ति पर जबरन कब्जा करने की धारा 329 (3) लगाई गई है। हालांकि यह मामूली धारा है और इसमें तीन माह की सजा या पांच हजार रुपए जुर्माना भर है।

बता जा रहा है कि इस मामले में पहले टीवी एक्ट्रेस ने पुलिस को शिकायत की थी, लेकिन एफआईआर दर्ज न होने पर एक्ट्रेस ने सीएस अनुराग जैन से शिकायत की। इसके बाद देर रात पुलिन ने एफआईआर दर्ज की है।

यह है मामला

इंदौर की निवासी मुंबई की टीवी एक्ट्रेस रेमन कक्कर ने इस मामले में शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि निपानिया में सर्वे नंबर 414 की दो हेक्टेयर जमीन पर कब्जे की कोशिश की गई है। इस जमीन की कीमत करीब 300 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

यह जमीन उनकी मां नरेंद्र कौर सलूजा, भाई पुष्पेंद्र सलूजा और रणधीर सलूजा के संयुक्त स्वामित्व में है। शिकायत के अनुसार, इस जमीन में से 6000 वर्गफीट जमीन रजक ने एक्ट्रेस के पति ऋषि कक्कर से फोन पर शराब दुकान के लिए किराए पर मांगी थी।

98004286-c51
98004286-c51

घर पर मिलने भी आए रजक, नहीं दी तो कब्जा

शिकायत में बताया गया कि रजक ने पहले फोन पर जमीन मांगी, लेकिन परिवार ने मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने बड़े भाई रणधीर से भी बात की, उन्होंने भी इनकार कर दिया था। फिर रजक उनकी मां से मिलने घर भी पहुंचे, लेकिन वहां भी जमीन देने से मना कर दिया गया था।

इसके बाद 03 अप्रैल को जब परिवार जमीन पर पहुंचा, तो वहां कुछ लोग कब्जा करने की कोशिश करते मिले। इस पर पुलिस को सूचना दी गई और कब्जा रुकवाया गया है।

क्यों चाहता है रजक यह जमीन

जानकारी के अनुसार, हाल ही में रजक ने शराब का ठेका बेस प्राइस से काफी ज्यादा, करीब 150 करोड़ रुपए में लिया है। मौजूदा दुकान पीछे की ओर है, जबकि यह जमीन मुख्य रोड पर स्थित है। ऐसे में यहां दुकान खुलने से बिक्री और लाभ बढ़ने की संभावना है।

हालांकि सूत्रों के अनुसार, नियमों के तहत इस स्थान पर शराब दुकान खोलना संभव नहीं है, क्योंकि इसकी लोकेशन तय मानकों के अनुरूप नहीं है। बताया जा रहा है कि ठेका लेने के बाद पिछले 15 दिनों से जमीन को लेकर रजक और जमीन मालिक के बीच विवाद चल रहा था, जो अब केस दर्ज होने तक पहुंच गया है।

Tags:
  • शराब ठेकेदार सूरज रजक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच