खाद-बीज और कृषि यंत्र एक ही जगह मिलेंगे, सरकार लगाएगी वन स्टॉप सेंटर

Sandeep Kumar | Nov 04, 2024, 20:44 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-04T203437.379
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-04T203437.379

अब मध्य प्रदेश में किसानों के सभी तरह सुविधाएं एक ही छत की नीचे मिल सकेंगी। पीएम किसान समृद्धि के तहत एक ही स्थान पर किसानों को मिट्टी, बीज, उर्वरक इत्यादि की जानकारी उपलब्ध कराई जाएंगी...

मध्य प्रदेश में अब किसानों को सभी तरह की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव कहा कि पीएम किसान समृद्धि केन्द्र वन स्टॉप सेंटर के रूप में कार्य करेंगे। दरअसल पीएम किसान समृद्धि केन्द्रों का उद्देश्य है कि एक ही स्थान पर किसानों को मिट्टी, बीज, उर्वरक इत्यादि की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। 3 सितंबर को सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav ) ने सहकारिता विभाग ( Cooperative Department ) और नर्मदा नियंत्रण मण्डल के कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रत्येक ग्राम पंचायत में पीएम किसान समृद्धि केन्द्र ( PM Kisan Samridhi Kendra ) स्थापित किए जाने के निर्देश दिए थे।

क्या है पीएम किसान समृद्धि केन्द्रों का उद्देश्य

पीएम किसान समृद्धि केन्द्रों का उद्देश्य है कि एक ही स्थान पर किसानों को मिट्टी, बीज, उर्वरक की जानकारी उपलब्ध कराना। इसके साथ ही इन केन्द्रों को कस्टम हॉयरिंग सेंटर्स (Custom Hiring Centers ) से जोड़कर किसानों को कृषि संबंधी छोटे और बड़े उपकरण भी उपलब्ध कराए जाए। किसानों को कृषि की बेहतर पद्धतियों और विभिन्न शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारियां प्रदान की जाएं।

किसानों को क्या होगा फायदा

ग्राम पंचायतों में पीएम किसान समृद्धि केन्द्र स्थापित हो जाने से किसानों को अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें केन्द्र में ही खेती-किसानी के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे किसानों का खाद, बीज, उर्वरक और कृषि उपकरणों की खरीदी के लिए आने-जाने का समय भी बचेगा, साथ अन्य व्यय भी नहीं होंगे। उन्हें किसान समृद्धि केन्द्र पर ही गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध होगी।

ये जानकारी भी मिलेगी किसान समृद्धि केन्द्र पर

पीएम किसान समृद्धि केन्द्र पर हेल्प-डेस्क भी रहेगी। यहां से मृदा विश्लेषण और मृदा परीक्षण के आधार पर पोषक तत्वों के उपयोग की जानकारी मिलेगी। केन्द्र से फसल बीमा, ड्रोन, कृषि वस्तुओं की जानकारी के साथ अधिक लाभार्जन के लिए फसलों के पेटर्न के पैकेज संबंधी जानकारी भी मिलेगी।

इन किसानों का व्हाट्सएप ग्रुप बनेगा

पीएम किसान समृद्धि केन्द्र के संचालक कृषि विभाग (Agriculture Department ) और कृषि संबंधी कार्यक्रम और गतिविधियों से जुड़े रहेंगे। पीएम किसान समृद्धि केन्द्र से जुड़े प्रगतिशील किसानों ( progressive farmers ) के किसान समृद्धि समूह नामक व्हाट्स-अप ग्रुप का निर्माण भी कराया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • किसान
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • पीएम किसान समृद्धि केन्द्र
  • वन स्टॉप सेंटर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा