मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर वन अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
Sourabh Bhatnagar | Feb 11, 2025, 10:53 IST
thesootr
वन विभाग के 20 से अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसको लेकर एक आदेश भी जारी हुआ है। आदेश के तहत विभिन्न परिक्षेत्रों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मध्य प्रदेश में वन विभाग के 21 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसको लेकर विभाग ने 10 फरवरी 2025 को आदेश भी जारी किया है। प्रमुख नियुक्तियों में गोपाल जाटव, माधव सिंह सिकवार, आमिर खान, संगीता ठाकुर और योगेंद्र तिवारी शामिल हैं। इन अधिकारियों को विभिन्न जिलों में परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर भेजा गया है।
इनके हुए तबादले
गोपाल जाटव को परिक्षेत्र अधिकारी कोलारस, सामान्य वनमंडल शिवपुरी के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं माधव सिंह सिकवार को परिक्षेत्र अधिकारी सतनवा़डा, शिवपुरी के पद पर भेजा गया है। आमिर खान को परिक्षेत्र अधिकारी ओरछा, सामान्य वनमंडल टीकमगढ़ में पदस्थ किया गया है। आकाश राजपूत, जो वन विद्यालय बालाघाट में पदस्थ थे, उन्हें परिक्षेत्र अधिकारी निवाड़ी, टीकमगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है।
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
- संगीता ठाकुर को सामाजिक वानिकी वृत्त, इंदौर से स्थानांतरित करके परिक्षेत्र अधिकारी इंदौर, सामान्य वनमंडल में पदस्थ किया गया है।
- योगेंद्र तिवारी को संजय टाइगर रिजर्व, सीधी से स्थानांतरित कर पश्चिम सरई, सिंगरौली में पदस्थ किया गया।
- दीपक शर्मा को सामान्य वनमंडल मुरैना से श्योपुर के सामान्य वनमंडल में विशेष कर्तव्य के पद पर नियुक्त किया गया।
- पावन राय को सामाजिक वानिकी वृत्त जबलपुर से परिक्षेत्र अधिकारी बिजावर, छतरपुर में स्थानांतरित किया गया।
- रवि कुमार पांडे को चंदिया, उमरिया से स्थानांतरित कर संजय टाइगर रिजर्व, सीधी में पदस्थ किया गया।
- नितेश गंगेले को सतना से बड़ामलहरा, छतरपुर के सामान्य वन मंडल में नियुक्त किया गया।
- देवेश गौतम को बहोरीबंद, कटनी के सामान्य वनमंडल में पदस्थ किया गया।
- ब्रजदास मीना को सिरोंज, विदिशा में परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया।
- रितिक यादव को चंदेरी, अशोकनगर के सामान्य वनमंडल में पदस्थ किया गया।
- संजय सिंह राजपूत को बैरसिया, भोपाल के सामान्य वनमंडल में पद दिया गया।
- राजेंद्र पस्तोर को अमरपाटन, सतना के सामान्य वनमंडल में नियुक्त किया गया।
खबर यह भी...
यहां देखें पूरी लिस्ट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक