MP के 71वें स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव स्टार्टअप्स और उद्योगों को देंगे बड़ी सौगात, कृषि प्रदर्शनी का करेंगे लोकार्पण, जानें उनका आज का शेड्यूल
Kaushiki | Nov 01, 2026, 08:57 IST
CM मोहन यादव का आज का शेड्यूल
मध्य प्रदेश आज 1 नवंबर 2026 को अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में संकल्प वृक्ष कार्यक्रम से दिन की शुरूआत की। साथ ही आज सीएम 950 MSME को 490 करोड़ रुपए अनुदान और 100+ स्टार्टअप्स को सहायता देंगे। आइए जानें इनके आज का कार्यक्रम...
मुख्यमंत्री निवास पर होगा उद्यम सम्मेलन
इसमें सौ से ज्यादा स्टार्टअप को 1.50 करोड़ रुपए की सहायता भी मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप करेंगे। उद्यमियों को भूमि आवंटन के आशय पत्र और ऋण के चेक भी दिए जाएंगे। साल 2026-27 में अब तक एक हजार 85 करोड़ रुपए की सहायता दी जा चुकी है।
ब्रीफिंग और सब्सिडी का ऐलान
इसके बाद दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री बालाघाट के बलराम कृषि महोत्सव से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। यह कृषि विभाग का कार्यक्रम है। इससे किसानों तक नई खेती की जानकारी पहुंचेगी।
लाल परेड ग्राउंड का मुख्य समारोह
आम नागरिक बिना पास या प्रवेश पत्र के सीधे लाल परेड ग्राउंड पहुंच सकते हैं। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए अलग स्टूडेंट ब्लॉक बनाया गया है। उन्हें प्रवेश के लिए संस्थान का आईडी कार्ड दिखाना होगा।
इस बार की थीम
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
- 10:30 AM: समत्व में एडीजी इंटेलिजेंस एवं आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग करेंगे।
- 11:30 AM: समत्व में एमएसएमई इकाइयों को सब्सिडी अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- 01:30 PM: समत्व से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए बलराम कृषि महोत्सव, बालाघाट (कृषि विभाग) में शामिल होंगे।
- 06:35 - 06:45 PM: लाल परेड ग्राउंड जाएंगे।
- 06:45 PM: कृषि प्रदर्शनी का लोकार्पण करेंगे।
- 07:00 PM: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे और उसके बाद अपने निवास को जाएंगे।
विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा
By Umeshwari Baghel
वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत
By Aman Vaishnav
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...
By Aman Vaishnav
NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल
By Harish Divekar
Weather Update: दिन में गर्मी और रात में सिहरन, एमपी-सीजी में साफ रहेगा आसमान, राजस्थान में इस दिन बरसेंगे बादल
By Aman Vaishnav
डेढ़ लाख देकर लाए दुल्हन, 4 महीने बाद घर से गायब! ससुर बोले- 50 हजार कैश और जेवर भी ले गई
By Sandeep Kumar
सिर्फ मोटे लोगों को ही नहीं, दुबले-पतले लोगों को भी हाई BP का खतरा, नई स्टडी में बड़ा खुलासा
By Amresh Kushwaha